उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा
केएमएस 2024-25 में धान की खरीद से अब तक पंजाब में 27995 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य से 6.58 लाख किसानों को लाभ हुआ है।
प्रविष्टि तिथि:
09 NOV 2024 12:01PM by PIB Delhi
8 नवंबर 2024 तक पंजाब की मंडियों में कुल 126.67 एलएमटी धान की आवक हुई है, जिसमें से राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा 120.67 एलएमटी की खरीद की गई है।
ग्रेड 'ए' धान के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2320/- रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान को खरीदा जा रहा है और चालू केएमएस 2024-25 में अब तक सरकार द्वारा खरीदे गए कुल 27995 करोड़ रुपये के धान से लगभग पंजाब में 6.58 लाख किसान को लाभ हुआ है। इसके अलावा, 4839 मिल वालों ने धान की छिलाई के लिए आवेदन किया है और 4743 मिल वालों को पंजाब राज्य सरकार द्वारा पहले ही काम आवंटित किया जा चुका है।
केएमएस 2024-25 के लिए धान की खरीद पंजाब में 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और पंजाब के किसानों से सुचारू खरीद के लिए राज्य भर में 2927 नामित मंडियां और अस्थायी यार्ड चालू हैं। केंद्र सरकार ने चालू केएमएस 2024-25 के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 185 एलएमटी तय किया है जो 30.11.2024 तक जारी रहेगा।
मंडियों से धान का उठान जोरों पर है और दैनिक आवक से अधिक मात्रा में धान मंडियों से उठ चुका है। ऐसे में कहा जा सकता है धान खरीद सुचारु रूप से चल रहा है।
*****
एमजी/कैसी/पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2072001)
आगंतुक पटल : 607