प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के सीकर में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा
प्रविष्टि तिथि:
29 OCT 2024 7:32PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के सीकर में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल ने एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया:
"राजस्थान के सीकर में हुआ बस हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है: PM @narendramodi
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के सीकर में हुए इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
***********
एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2069394)
आगंतुक पटल : 207
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam