जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जल शक्ति मंत्रालय और इससे संबंधित विभागों ने विशेष अभियान 4.0 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

Posted On: 16 OCT 2024 10:22AM by PIB Delhi

स्वच्छता, नियमों और प्रक्रियाओं की समीक्षा और सरलीकरण, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा, स्थान का उत्पादक उपयोग और कार्यस्थल के अनुभव को बढ़ाने के लिए अपशिष्ट पदार्थों के निपटान के लिए भारत सरकार की पहल, विशेष अभियान 4.0, विभाग द्वारा सच्ची भावना से चलाया जा रहा है। जल शक्ति मंत्रालय के विभागों और इसके क्षेत्रीय संगठनों द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी लंबित मामलों को दूर करने तथा डीएआरपीजी के दिशा-निर्देशों के मापदंडों के अनुसार कार्यालयों से संबंधित अन्य संकेतकों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

अपर सचिव श्री सुबोध यादव की अध्यक्षता में विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। श्री यादव ने अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विभाग और उसके संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता अभियानों के संबंध में लक्ष्यों की तुलना में अधिक संख्या में उपलब्धियां हमेशा स्वागत योग्य होती हैं।

स्थलों की 'पहले' और 'बाद' की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही है तथा उन्हें जिओ कोऑर्डिनेट्स के साथ साझा किया जा रहा है।

विभाग और उसके संगठन विशेष अभियान 4.0 के अंत तक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करना जारी रखेंगे।

विशेष अभियान 4.0 के दौरान अब तक विभाग की उपलब्धियां इस प्रकार हैं।

14.10.2024 तक विशेष अभियान 4.0 की उपलब्धियां

 

क्रम सं.

मापदंड

लक्ष्य

उपलब्धियों

प्रतिशत

  1.  

एमपी संदर्भ

72

53

74

  1.  

पीएमओ संदर्भ

21

10

48

  1.  

आईएमसी (अंतर मंत्रालयी परामर्श)

1

1

100

  1.  

संसद आश्वासन

11

0

0

  1.  

सार्वजनिक शिकायतें

47

40

85

  1.  

पीजी अपील

34

12

35

  1.  

फ़ाइलों की समीक्षा

6255

5166

82.6

  1.  

ई-फाइलों की समीक्षा

3662

1268

35

  1.  

स्थलों की सफाई

350

115

33

 

इसके अतिरिक्त :

  • नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन परिसर में चल रहे अभियान के तहत वर्षा जल संचयन संरचना का नवीनीकरण किया गया है तथा उसे क्रियाशील बनाया गया है।
  • रद्दी निपटान से 3,01,120 रुपए का राजस्व अर्जित किया गया।
  • स्थलों की सफाई/रद्दी निपटान के माध्यम से लगभग 14520 वर्ग फुट क्षेत्र को मुक्त किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001056B.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002E5UQ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038HTB.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H4M5.jpg

 

*****

एमजी/आरपीएम/केसी/एचएन/एसके

 



(Release ID: 2065356) Visitor Counter : 46