पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार देश में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पर्यटक फीडबैक तंत्र स्थापित करेगी

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2024 2:43PM by PIB Delhi

पर्यटन विकास और वृद्धि में नागरिकों को शामिल करने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्रालय देश में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर फीडबैक तंत्र की व्यवस्था शुरू कर रहा है, जिससे पर्यटक भारत के पर्यटन केन्द्रों पर की गई यात्राओं के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे सकें।

यात्रियों के फीडबैक और अनुभवों की रेटिंग हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके की जाएगी। अपनी यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया की रेटिंग के लिए यात्रियों को लगभग 30 सेकंड का समय दिया जाएगा।

यह फीडबैक तंत्र वास्तविक समय और शीघ्र प्रकृति का होगा, जिससे मंत्रालय विभिन्न हितधारकों के साथ सहयोग करके सक्रिय रूप से मुद्दों का निपटारा कर सकेगा। यह पर्यटन विकास के लिए डेटा और अंतर्दृष्टि का एक समृद्ध स्रोत भी साबित होगा।

देश भर के हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड की सुविधा प्रदान करने के लिए भारत सरकार का नागर विमानन मंत्रालय और रेल मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय के साथ सहयोग कर रहे हैं, ताकि समय के साथ, वे पर्यटन नीति और रणनीति के लिए अंतर्दृष्टि और जानकारी का एक विश्वसनीय स्रोत बन सकें।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/जेके/एमएस


(रिलीज़ आईडी: 2059821) आगंतुक पटल : 65
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu , Malayalam