पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मंत्रालय ने 80 करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य पूरा किया
अंतिम तिथि से 5 दिन पहले ही 80 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य पूरा
सितंबर 2024 तक 80 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की शुरुआत की थी
Posted On:
25 SEP 2024 4:14PM by PIB Delhi
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त किया है। सितंबर 2024 तक 80 करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य था। यह लक्ष्य आज पूरा कर लिया गया है। इस लक्ष्य को सरकारी एजेंसियों, ग्रामीण स्तर की संस्थाओं, स्थानीय लोगों और अन्य हितधारकों के संयुक्त प्रयासों से हासिल किया गया है।
‘एक पेड़ माँ के नाम’, एक विशेष देशव्यापी पेड़ लगाने की अभियान है, जो 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किया गया। इस अभियान के तहत लोगों को अपनी माँ के प्रति प्यार, सम्मान और आदर के चिह्न के रूप में तथा पेड़ों और धरती मां की सुरक्षा की शपथ लेने के लिए, एक पेड़ लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इस अभियान का मकसद, भूक्षरण को रोकना और भूमि के टूटे और खराब हिस्सों को पुर्नस्थापित करना है।
एमजी/ /एनएस/डीके
(Release ID: 2058744)
Visitor Counter : 349