उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति 14-15 सितंबर, 2024 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे


उपराष्ट्रपति 15 सितंबर को मुंबई के एलफिंस्टन टेक्निकल हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में संविधान मंदिर का उद्घाटन करेंगे

उपराष्ट्रपति 15 सितंबर को नागपुर के रामदेवबाबा विश्वविद्यालय में डिजिटल टॉवर का उद्घाटन करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2024 7:42PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 14-15 सितंबर, 2024 को मुंबई और नागपुर, महाराष्ट्र के दो दिन के दौरे पर रहेंगे।

श्री धनखड़ 15 सितंबर, 2024 को मुंबई के एलफिंस्टन टेक्निकल हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में संविधान मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति उसी दिन नागपुर जाएंगे, जहां वे रामदेवबाबा विश्वविद्यालय में डिजिटल टॉवर का उद्घाटन करेंगे।

14 सितंबर को मुंबई पहुंचने पर उपराष्ट्रपति का मुंबई के राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

***

एमजी/एआर/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2054779) आगंतुक पटल : 282
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Malayalam