संस्कृति मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल राजघाट स्थित गांधी दर्शन में महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेलवे कोच का उद्घाटन करेंगे
Posted On:
10 SEP 2024 6:42PM by PIB Delhi
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल 11 सितंबर, 2024 को गांधी दर्शन, राजघाट पर महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेलवे कोच का उद्घाटन करेंगे।
यह रेलवे कोच महात्मा गाँधी के युग का है जिसे सावधानीपूर्वक बहाल किया गया है। यह उनकी प्रसिद्ध ट्रेन यात्राओं का प्रतीक है, जो उन्होंने राष्ट्र को एकजुट करने और न्याय और समानता का प्रचार करने में की।
संपूर्ण भारत में महात्मा गांधी की तीसरी श्रेणी के रेलवे डिब्बों में की गई शुरुआती यात्राएं भारत के बारे में उनकी समझ और एकजुट राष्ट्र के उनके दृष्टिकोण को आकार देने में महत्वपूर्ण थीं। इन यात्राओं ने गांधी जी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से जुड़ने, उनके संघर्षों को समझने और सामूहिक शक्ति की आवश्यकता को महसूस करते हुए सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के अपने दर्शन को विकसित करने और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्र को एकजुट करने में मदद मिली। इस प्रकार रेलवे एकजुट, समावेशी भारत का ताना-बाना बुनने के उनके मिशन में एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया।
गांधी दर्शन में रेलवे कोच गांधी की यात्राओं और साथी यात्रियों के साथ बातचीत को दर्शाने वाली मूर्तियां है, जो दर्शकों को एक गहन अनुभव प्रदान करता है और महात्मा गांधी की रेल यात्राओं को जीवंत बनाता है।
***
एमजी/एआर/एनकेएस/डीवी
(Release ID: 2053532)
Visitor Counter : 237