श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100) – जुलाई, 2024

प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2024 6:05PM by PIB Delhi

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। जुलाई, 2024 के लिए सूचकांक इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया जा रहा है।

जुलाई, 2024 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) 1.3 अंक बढ़कर 142.7 (एक सौ बयालीस दशमलव सात) अंकों के स्तर पर संकलित हुआ।

जुलाई, 2024 के लिए मुद्रास्फीति दर जुलाई, 2023 के 7.54% की तुलना में 2.15% रही। जून, 2024 के लिए मुद्रास्फीति दर जून, 2023 की 5.57% की तुलना में 3.67% रही|

सी.पी.आई.- आई.डब्ल्यू. पर आधारित मुद्रास्फीति दर (सामान्य)

 

 

अखिल-भारत समूह-वार सूचकांक :  जून, 2024 एवं जुलाई, 2024:

क्र. सं.

समूह

     जून, 2024

जुलाई, 2024

I

खाद्य एवं पेय

148.7

150.4

II

पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ

161.6

162.0

III

कपड़े एवं जूते

144.2

144.4

IV

आवास

128.4

131.6

V

ईंधन एवं प्रकाश

148.8

148.8

VI

विविध

136.3

136.6

 

सामान्य सूचकांक

141.4

142.7

 

 

*****

हिमांशु पाठक


(रिलीज़ आईडी: 2053182) आगंतुक पटल : 828
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil