प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने टीजेडएमओ इंडिया की एमडी सुश्री एलिना पोस्‍लुस्‍ज्‍नी से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 22 AUG 2024 9:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विविध स्वच्छता उत्पाद बनाने वाली पोलैंड की अग्रणी कंपनी टीजेडएमओ इंडिया की एमडी सुश्री एलीना पोस्‍लुस्‍ज्‍नी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया अभियान और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीतियों में हालिया उदारीकरण सहित भारत की विभिन्न नीतियों और पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत में बढ़ते बाजार और निवेश के अवसरों को देखते हुए टीजेडएमओ की विस्तार योजनाओं के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

सुश्री पोस्‍लुस्‍ज्‍नी ने भारत में दिए गए समर्थन और अवसरों के लिए आभार व्यक्त किया।

***

एमजी/एएम/एसकेसी


(रिलीज़ आईडी: 2047915) आगंतुक पटल : 180
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Malayalam , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada