श्रम और रोजगार मंत्रालय

श्री अशोक कुमार सिंह ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

Posted On: 19 AUG 2024 3:05PM by PIB Delhi

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

श्री अशोक कुमार सिंह केरल कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे केरल सरकार के जल संसाधन विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्हें जिला और राज्य स्तरीय संगठनों के शासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।

केंद्र स्तर पर वे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में कार्यकारी निदेशक, रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्त मंत्रालय में निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

श्री सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली से एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है और वे आईआईटी, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

***

एमजी/एआर/वीएल/एचबी



(Release ID: 2046628) Visitor Counter : 229