गृह मंत्रालय
एनसीबी द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों का निपटान
Posted On:
07 AUG 2024 4:50PM by PIB Delhi
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक मार्गदर्शन पुस्तिका प्रकाशित की है, जिसमें नशीली दवाओं और अन्य जब्त वस्तुओं के निपटान से संबंधित सभी कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के निर्णयों को शामिल किया गया है। इसे ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों (डीएलईए) द्वारा आसान पहुंच के लिए नार्को समन्वय (एनसीओआरडी) पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा एनसीबी को दी गई रिपोर्ट के अनुसार निपटाए गए नारकोटिक दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की मात्रा इस प्रकार है:
वर्ष
|
मात्रा (किलोग्राम)
|
बोतल (गिनती में)
|
टैबलेट (गिनती में)
|
इंजेक्शन (एम्प्यूल में)
|
लगभग कुल मात्रा (किलोग्राम)
|
2021
|
131294
|
95222
|
4178623
|
6192
|
139597
|
2022
|
755091
|
1287175
|
20922799
|
46387
|
865547
|
2023
|
634604
|
1496399
|
4342987
|
3367
|
762015
|
स्रोत: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न डीएलईए द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को दी गई रिपोर्ट के अनुसार भांग (गांजा) और अफीम की अवैध खेती का वर्षवार विनाश निम्नानुसार है:
फसल
|
2021 (एकड़ में)
|
2022 (एकड़ में)
|
2023 (एकड़ में)
|
अफीम
|
11,027
|
13,796
|
31,786
|
भांग (गांजा)
|
34,866
|
26,266
|
22,507
|
स्रोत: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
******
एमजी/एआर/एसकेएस/एसएस
(Release ID: 2042867)