सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

सड़क दुर्घटनाएं और सुरक्षा उपाय

Posted On: 07 AUG 2024 1:08PM by PIB Delhi

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर हर साल "भारत में सड़क दुर्घटनाएँ" रिपोर्ट प्रकाशित करता है। रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2018 से 2022 तक देश में सड़क दुर्घटनाओं, मौतों और घायलों की कुल संख्या नीचे दी गई तालिका में दी गई है: -

वर्ष

सड़क दुर्घटनाओं की कुल संख्या

कुल मौतों की संख्या

घायल व्यक्तियों की कुल संख्या

2018

4,70,403

1,57,593

4,64,715

2019

4,56,959

1,58,984

4,49,360

2020

3,72,181

1,38,383

3,46,747

2021

4,12,432

1,53,972

3,84,448

2022

4,61,312

1,68,491

4,43,366

कैलेंडर वर्ष 2018 से 2022 तक देश में सड़क दुर्घटनाओं, मौतों और घायल हुए व्यक्तियों की कुल संख्या का राज्यवार विवरण क्रमशः अनुबंध-I, अनुबंध-II और अनुबंध-III में दिया गया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को देश में राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के निर्माण और रखरखाव का कार्य सौंपा गया है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (एक्सप्रेसवे सहित) पर सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की कुल संख्या नीचे दी गई है: -

वर्ग

सभी सड़कें

राष्ट्रीय राजमार्ग (एक्सप्रेसवे सहित)

राष्ट्रीय राजमार्गों का % हिस्सा (एक्सप्रेसवे सहित)

सड़क दुर्घटनाओं की संख्या

4,61,312

1,51,997

32.94

मृतकों की संख्या

1,68,491

61,038

36.22

 

मंत्रालय ने शिक्षा, इंजीनियरिंग (सड़क और वाहन दोनों), प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल के आधार पर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को संबोधित करने के लिए एक बहुआयामी रणनीति तैयार की है। तदनुसार, मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए विभिन्न पहल की गई हैं, जिनका विवरण अनुलग्नक-IV में दिया गया है

अनुलग्नक I,II, III, IV के लिए यहां क्लिक करें

यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/एआर/एसकेजे/एनजे



(Release ID: 2042807) Visitor Counter : 73