गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

यूएपीए के तहत दर्ज किये गए मामले

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2024 4:38PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) देश में हुए अपराधों के आंकड़ों को संकलित करता है और उन्हें अपने वार्षिक प्रकाशन ‘भारत में अपराध’ में प्रकाशित करता है। नवीनतम उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट वर्ष 2022 की है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत देश में पंजीकृत हुए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार मामलों का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत हिरासत केंद्रों की स्थापना का कोई प्रावधान नहीं है।

यह जानकारी गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उपलब्ध कराई है।

**

एमजी/एआर/एनके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2039803) आगंतुक पटल : 255
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Hindi_MP , Manipuri , Tamil , Telugu