कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

लेटरल एंट्री के माध्यम से 63 नियुक्तियां की गईं, जिनमें से 57 अधिकारी विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में कार्यरत हैं - केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Posted On: 24 JUL 2024 6:19PM by PIB Bhopal

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग तथा कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उप सचिव के स्तर पर 2018 से लेटरल भर्ती की जा रही है, ताकि विशिष्ट कार्य के लिए व्यक्तियों की नियुक्ति की जा सके, जिसमें डोमेन क्षेत्र में उनके विशेष ज्ञान एवं विशेषज्ञता को ध्यान में रखा जाता है। अब तक लेटरल एंट्री के माध्यम से 63 नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जिनमें से 35 नियुक्तियां निजी क्षेत्र से की गई हैं। आज लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में, मंत्रालयों/विभागों में 57 अधिकारी कार्यरत हैं।

 

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि आरक्षित श्रेणियों के योग्य उम्मीदवारों पर अन्य योग्य उम्मीदवारों के साथ विचार किया जाता है। हालांकि, ऐसे एकल पद की नियुक्ति में आरक्षण लागू नहीं होता है।

****

एमजी/ एआर/ एसकेएस/डीए


(Release ID: 2036902)
Read this release in: English , Urdu , Hindi , Tamil