श्रम और रोजगार मंत्रालय

मई 2024 में 23.05 लाख नए कर्मचारी ईएसआई योजना के तहत नामांकित हुए


25 वर्ष की आयु समूह के 11.15 लाख युवा कर्मचारियों ने नए पंजीकरण कराए; यह संख्या कुल पंजीकरण की 48 प्रतिशत से अधिक है

मई 2024 में 4.47 लाख महिला कर्मचारी और 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना में नामांकित हुए

मई 2024 में ईएसआई योजना के तहत 20,110 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए

Posted On: 24 JUL 2024 12:13PM by PIB Delhi

ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि मई, 2024 महीने में 23.05 लाख नए कर्मचारी नामांकित किए गए हैं।

मई, 2024 में ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे के तहत 20,110 नए प्रतिष्ठानों को लाया गया है, जिससे अधिक कामगारों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

इसके अलावा, वर्ष-दर-वर्ष विश्लेषण मई 2023 की तुलना में कुल पंजीकरण में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

वर्ष दर वर्ष तुलना

शीर्ष

मई 2023

मई 2024

वृद्धि

महीने के दौरान पंजीकृत हुए नये कर्मचारियों की संख्या

 

20.23 लाख

 

23.05 लाख

 

2.82 लाख

 

मासिक तुलना

शीर्ष

अप्रैल 2024

मई 2024

वृद्धि

महीने के दौरान पंजीकृत हुए नये कर्मचारियों की संख्या

 

16.47 लाख

 

23.05 लाख

 

6.58 लाख

 

मासिक तुलना

शीर्ष

अप्रैल 2024

मई 2024

वृद्धि

महीने के दौरान पंजीकृत हुए नये प्रतिष्ठानों की संख्या

 

18,490

 

20,110

 

1,620

 

इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि इस महीने के दौरान शामिल किए गए कुल 23.05 लाख कर्मचारियों में से 11.15 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। यह संख्या कुल पंजीकरण की लगभग 48.37 प्रतिशत है,

इसके अलावा, पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण यह दर्शाता है कि मई, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.47 लाख रहा है। इसके अलावा, मई, 2024 के महीने में कुल 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है।

****

एमजी/एआर/आरपी/आईपीएस/एनजे



(Release ID: 2036342) Visitor Counter : 53


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil