राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति पुरी में आयोजित वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुईं

प्रविष्टि तिथि: 07 JUL 2024 9:09PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (7 जुलाई, 2024) ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में आयोजित वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुईं।

एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने अपने अनुभव के बारे में लिखा: "जय जगन्नाथ! आज पुरी में आयोजित वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव के दौरान हजारों भक्तों द्वारा भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और महाप्रभु श्री जगन्नाथजी के तीन रथों को खींचते हुए देखना एक बहुत ही दिव्य अनुभव था। मैंने भी इस सदियों पुराने आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी कार्यक्रम में भाग लिया और इस पवित्र स्थान पर उमड़े भक्तों की भीड़ के साथ एकात्‍म होने का अनुभव किया। मेरे लिए, यह उन धन्य क्षणों में से एक था जो हमें सर्वोच्च सत्ता की उपस्थिति से अवगत कराते हैं। महाप्रभु जगन्नाथ की असीम कृपा से पूरे विश्‍व में शांति और समृद्धि हो!"

****

एमजी/एआर/आईपीएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2031488) आगंतुक पटल : 203
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Hindi_MP , Punjabi , Odia , Tamil