शहरी विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल से भेंट की

श्री मनोहर लाल ने छत्तीसगढ़ में विकास प्रयासों के लिए व्यापक सहयोग का आश्वासन दिया

प्रविष्टि तिथि: 05 JUL 2024 4:14PM by PIB Bhopal

केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने 4 जुलाई को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात की।

श्री मनोहर लाल और श्री अरुण साव की चर्चा छत्तीसगढ़ के शहरी विकास मुद्दों पर केंद्रित रही। इस दौरान अमृत और स्मार्ट सिटी मिशन पहलों पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय छत्तीसगढ़ में विकास प्रयासों के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करेगा।

***

एमजी/एआर/वीएलके/एमपी

 

(रिलीज़ आईडी: 2031042) आगंतुक पटल : 105
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी , Tamil