वस्‍त्र मंत्रालय

कपास सत्र 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति (सीओसीपीसी) की तीसरी बैठक आयोजित


उद्योग को पर्याप्त कच्चा माल उपलब्ध होगा और वह सही राह पर अग्रसर है: वस्त्र आयुक्‍त

Posted On: 24 JUN 2024 7:36PM by PIB Delhi

कपास सत्र 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति (सीओसीपीसी) की तीसरी बैठक आज यानी 24.06.2024 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वस्त्र आयुक्त श्रीमती रूप राशि ने की। बैठक में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, वस्त्र उद्योग, कपास व्यापार और जिनिंग एवं प्रेसिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कपास के राज्यवार क्षेत्र, उत्पादन, आयात, निर्यात और उपभोग पर चर्चा की गई और कपास क्षेत्र के परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वस्त्र आयुक्त श्रीमती रूप राशि ने कहा कि उद्योग को पर्याप्त कच्चा माल उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कपास के उपभोग में वृद्धि हुई है और इस साल पिछले दस वर्षों में दूसरी सबसे अधिक खपत दर्ज की गई है। वस्त्र आयुक्त ने कहा, 'उद्योग सही राह पर अग्रसर है और हम उपभोग के बेहतर आंकड़ों की उम्मीद करते हैं।' भारतीय कपास निगम (सीसीआई) लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि पारदर्शिता और बेहतर कपास के लिए अब प्रत्येक गांठ को क्यूआर कोड ट्रेसेबिलिटी के तहत लाया गया है। इसमें खरीद के गांव, प्रोसेसिंग करने वाला कारखाना और बिक्री की तारीख आदि जानकारी होती है।

कपास सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति द्वारा तैयार राज्यवार क्षेत्र, कपास उत्पादन और बहीखाते की जानकारी इस प्रकार है:

कपास सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति द्वारा 24.06.2024 को तैयार कपास बहीखाता

विवरण

2022-23

2023-24 (पी)

(प्रति 170 किलोग्राम की एक लाख गांठों में)

(हजार टन में)

(प्रति 170 किलोग्राम की एक लाख गांठों में)

(हजार टन में)

आपूर्ति

 

 

 

 

शुरुआती स्‍टॉक

39.48

671.16

61.16

1039.72

फसल

336.60

5722.20

325.22

5528.74

आयात

14.60

248.20

12.00

204.00

कुल आपूर्ति

390.68

6641.56

398.38

6772.46

मांग

 

 

 

 

गैर एमएसएमई खपत

197.80

3362.60

204.00

3468.00

एमएसएमई खपत

99.83

1697.11

103.00

1751.00

गैर वस्त्र खपत

16.00

272.00

16.00

272.00

निर्यात

15.89

270.13

28.00

476.00

कुल मांग

329.52

5601.84

351.00

5967.00

अंतिम स्‍टॉक

61.16

1039.72

47.38

805.46

पी- अनंतिम

कपास सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति द्वारा 24.06.2024 को अनुमानित क्षेत्रफल एवं उत्पादन

क्षेत्रफल: लाख हेक्टेयर में

उत्पादन: प्रति 170 किलोग्राम की एक लाख गांठों में

उपज: किलोग्राम प्रति हेक्टेयर में

राज्‍य

क्षेत्र

उत्‍पादन*

पैदावार

2022-23

2023-24 (पी)

2022-23

2023-24 (पी)

2022-23

2023-24 (पी)

पंजाब

2.49

2.14

4.44

6.29

303.13

499.67

हरियाणा

5.75

5.78

10.01

15.09

295.95

443.82

राजस्‍थान

8.15

10.04

27.74

26.22

578.63

443.96

कुल उत्‍तरी क्षेत्र

16.39

17.96

42.19

47.60

437.60

450.56

गुजरात

24.84

26.83

87.95

90.60

601.91

574.06

महाराष्‍ट्र

41.82

42.34

83.16

80.45

338.05

323.02

मध्‍य प्रदेश

5.95

6.30

14.33

18.01

409.43

485.98

कुल मध्‍य क्षेत्र

72.61

75.47

185.44

189.06

434.17

425.87

तेलंगाना

19.73

18.18

57.45

50.80

495.01

475.03

आंध्र प्रदेश

7.04

4.22

15.41

7.25

372.12

292.06

कर्नाटक

9.49

7.39

25.68

20.47

460.02

470.89

तमिलनाडु

1.73

1.30

3.19

2.78

313.47

363.54

कुल दक्षिणी क्षेत्र

37.99

31.09

101.73

81.30

455.23

444.55

ओडिशा

2.16

2.16

7.05

7.05

554.86

554.86

अन्‍य

0.12

0.12

0.19

0.21

269.17

297.50

देश भर में

129.27

126.80

336.60

325.22

442.65

436.02

 

पी=अनंतिम
* -राज्यवार खुले कपास के उत्पादन सहित

फोटो में: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय में वस्त्र आयुक्त श्रीमती रूप राशि और कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएमडी श्री ललित कुमार गुप्ता

*****

एमजी/एएम/एसकेसी/एजे



(Release ID: 2028416) Visitor Counter : 169