सूचना और प्रसारण मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के लोधी गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

Posted On: 21 JUN 2024 6:38PM by PIB Delhi

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के लोधी गार्डन में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईवाईडी) समारोह का नेतृत्व किया, जिसका विषय था 'स्वयं और समाज के लिए योग'। इस अवसर पर, मंत्री ने योग सत्रों में भाग लिया और सभी को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास हेतु योग की शक्ति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय योग पद्धति को विश्व मंच पर ले जाने का श्रेय दिया। योग के प्रति उत्साही लोग आज वैश्विक स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव के प्रति योगदान दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IYX0.jpg

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने तमिलनाडु के नीलगिरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पेरियानायकन पलयम क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण मिशन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ रामकृष्ण मिशन विद्यालय के कंपनी सचिव स्वामी करिष्ठानंद महाराज भी थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002RJJM.jpg

पत्र सूचना कार्यालय ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में योग दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रधान महानिदेशक सुश्री शेफाली शरण के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग का अभ्यास किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003AXQG.jpg

*****

एमजी/एआर/आरपी/जेके



(Release ID: 2027729) Visitor Counter : 111