प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने त्रिकोणासन पर वीडियो क्लिप साझा की

प्रविष्टि तिथि: 14 JUN 2024 10:40AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज त्रिकोणासन या त्रिभुज मुद्रा पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें लोगों से ऊपरी शरीर और एकाग्रता में सुधार के लिए इस आसन का अभ्यास करने का आग्रह किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले साझा की गई इस क्लिप में खड़े होकर इस आसन को करने के चरणों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"कंधों, पीठ और एकाग्रता में सुधार के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास करें!"

"त्रिकोणासन का अभ्यास जहां पीठ और कंधे को जोड़ता है, वहीं एकाग्रता बढ़ाने में भी यह काफी मददगार है।"

***

एमजी/एआर/एके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2025232) आगंतुक पटल : 316
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , English , Urdu , Marathi , Hindi_MP , Manipuri , Bengali , Assamese , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam