मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने आज नई दिल्ली में एक बैठक की अध्यक्षता की

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2024 6:14PM by PIB Delhi

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने आज 12 जून, 2024 को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में राज्य मंत्री श्री (प्रोफेसर) एस.पी. सिंह बघेल और राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित थे। यह बैठक मंत्रियों द्वारा 11 जून, 2024 को मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद आयोजित की गई।

WhatsApp Image 2024-06-12 at 12.25.16.jpeg

इस बैठक में सचिव (पशुपालन और डेयरी) सुश्री अलका उपाध्याय ने देश में पशुधन क्षेत्र के बारे में बताते हुए पशुपालन और डेयरी विभाग की सभी गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अलावा बैठक के दौरान विभाग के संभागीय प्रमुखों ने विभाग की संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने मंत्रियों को मौजूदा गतिविधियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

 

DSC_0205.JPG

इस बैठक में अपर सचिव व वित्त सलाहकार श्री संजीव कुमार, अपर सचिव (सीडीडी/सीईएंडपी) सुश्री वर्षा जोशी, पशुपालन आयुक्त डॉ. अभिजीत मित्रा, संयुक्त सचिव (एनएलएम/पीसी) डॉ. ओपी चौधरी, मुख्य वित्तीय नियंत्रक श्री विनोद कुमार, संयुक्त सचिव (एलएच) सरिता चौहान, संयुक्त सचिव (प्रशासन/व्यापार/जीसी/आईसी) और संयुक्त सचिव डॉ. सुपर्णा शर्मा पचौरी ने हिस्सा लिया।

*****

एमजी/एआर/एचकेपी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2024846) आगंतुक पटल : 325
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil