स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2024 2:56PM by PIB Delhi

श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

श्रीमती अनुप्रिया पटेल 2014, 2019 और फिर 2024 में मिर्जापुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गईं हैं। वे जुलाई 2016 से मई 2019 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री और जुलाई 2021 से जून 2024 तक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रहीं।

श्रीमती पटेल ने विभिन्न पदों पर कार्य किया है, जिनमें उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य होने से लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उनकी हाल की भूमिका शामिल है।

केंद्रीय मंत्री का स्वागत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, जिनमें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री अपूर्व चंद्रा और अपर सचिव (स्वास्थ्य) श्रीमती रोली सिंह शामिल थीं।

****

एमजी / एआर / आरपी / जेके /डीके


(रिलीज़ आईडी: 2024155) आगंतुक पटल : 437
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Hindi_MP , Punjabi , Gujarati , Kannada , Malayalam