उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला


श्री बी.एल. वर्मा ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2024 3:25PM by PIB Delhi

श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने आज यहां आधिकारिक तौर पर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। पूर्व केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और राज्य मंत्री बीएल वर्मा की उपस्थिति में श्रीमती बांभणिया को गुलदस्ता भेंट किया।

श्री बी.एल. वर्मा ने भी आज यहां उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर श्री गोयल और श्री जोशी ने श्रीमती बांभणिया की उपस्थिति में श्री वर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव श्री संजीव चोपड़ा, उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव श्रीमती निधि खरे तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

***

एमजी/एआर/पीएस/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2024121) आगंतुक पटल : 384
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Hindi_MP , Gujarati , Telugu , Malayalam