निर्वाचन आयोग

आम चुनाव 2024 में मतदान केंद्रों पर 65.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया


आम चुनाव 2024 के सातवें चरण में 63.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

Posted On: 06 JUN 2024 5:16PM by PIB Delhi

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जून, 2024 को जारी दो प्रेस विज्ञप्तियों के क्रम में तथा पिछले चरणों में मतदान के आंकड़ों को जारी करने के लिए अपनाई गई परिपाटी के अनुसार, आम चुनाव 2024 में 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए सातवें चरण में मतदान केंद्रों पर 63.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

कुल मिलाकर, आम चुनाव 2024 में मतदान केंद्रों पर 65.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त मानक प्रथा के अनुसार, डाक मतों की संख्या तथा सकल मतदान की विस्तृत सांख्यिकीय रिपोर्टें अंतिम रूप दिए जाने के पश्चात आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। डाक मतपत्रों में सेवा मतदाता, अनुपस्थित मतदाता (85+, दिव्यांग, आवश्यक सेवाएं आदि) और चुनाव ड्यूटी पर लगे मतदाता शामिल हैं। सातवें चरण के लिए लैंगिकवार मतदान के आंकड़े नीचे दिए गए हैं:

चरण

पुरुष मतदान

महिला मतदान

थर्ड जेंडर मतदान

कुल मतदान

चरण- 7

63.11

64.72

22.33

63.88

 

2. सातवें चरण के लिए राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार मतदान का आंकड़ा क्रमशः तालिका 1 और 2 में दिया गया है। सातवें चरण के लिए मतदाताओं की पूर्ण संख्या तालिका 3 में दी गई है।

तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।

***

एमजी/एआर/एकेपी/ओपी



(Release ID: 2023278) Visitor Counter : 411