उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया


महिला सशक्तिकरण की मिसाल थीं डॉ. कमला बेनीवाल: उपराष्ट्रपति

Posted On: 15 MAY 2024 6:21PM by PIB Delhi


उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 


सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से उपराष्ट्रपति ने डॉ. कमला बेनीवाल को एक कुशल प्रशासक और महिला सशक्तिकरण की दृढ़ समर्थक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, "उनके स्वभाव में निहित दृढ़ता और सादगी के मेल ने लोगों के बीच सदैव प्रशंसा अर्जित की।"

उपराष्ट्रपति ने डॉ. कमला बेनीवाल के साथ विगत पांच दशकों से अधिक समय की मित्रता को याद करते हुए उनके निधन को एक व्यक्तिगत क्षति माना है और डॉ. कमला बेनीवाल के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

*****
MS/RC/JK


(Release ID: 2020713) Visitor Counter : 284