पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने 21 मार्च, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया

प्रविष्टि तिथि: 22 MAR 2024 1:34PM by PIB Delhi

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) ने 21 मार्च, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषय "वन और नवाचार: एक बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान" है। इस आयोजन का उद्देश्य आगंतुकों के बीच पौधों और हमारे जीवन में उनके महत्व के बारे में जागरूकता जगाना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LM8W.jpg

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के शिक्षा केंद्र में डूडल कला गतिविधि के साथ किया गया। इस अवसर पर उद्यान में उपस्थित आगंतुकों को गतिविधियों में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात मिशन-लाइफ पर एक फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इन गतिविधियों को पूर्ण करने के बाद, आगंतुकों के लिए हाल ही में पुनर्जीवित जल निकाय के आसपास वृक्षारोपण अभियान चलाया गया और इस स्थल पर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के कर्मचारियों ने पौधा रोपण किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AE40.jpg

वनों का स्थायी प्रबंधन और उनके संसाधनों का उपयोग जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की समृद्धि एवं कल्याण में योगदान देने के लिए महत्वपूर्ण है। यह हम सभी पर निर्भर करता है कि नवीन तकनीकों के उपयोग से इन बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हम किस प्रकार से करते हैं।

***

एमजी/एएम/आरपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2016067) आगंतुक पटल : 881
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu