वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फरवरी 2024 के दौरान ₹1,68,337 करोड़ सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया; वर्ष-दर-वर्ष 12.5% की वृद्धि दर्ज की गई


वित्त वर्ष 2023-24 के लिए औसत मासिक सकल संग्रह ₹1.67 लाख करोड़ है, जो वित्त वर्ष 2022-23 के ₹1.5 लाख से अधिक है

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सकल जीएसटी संग्रह ₹18.40 लाख करोड़ तक पहुंच गया, साल-दर-साल 11.7% बढ़ा

महीने के लिए शुद्ध राजस्व 13.6% बढ़कर ₹1.51 लाख करोड़ और वार्षिक राजस्व 13% बढ़कर ₹16.36 लाख करोड़ हुआ

प्रविष्टि तिथि: 01 MAR 2024 4:26PM by PIB Delhi

फरवरी 2024 में सकल माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1,68,337 करोड़ रुपये एकत्र किया गया, जो 2023 के इसी महीने की तुलना में 12.5% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि घरेलू लेनदेन से जीएसटी में 13.9% की वृद्धि से प्रेरित रही और वस्तुओं के आयात से जीएसटी में 8.5% की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध ₹1.51 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.6% की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2023-24 में लगातार जारी है मजबूत प्रदर्शन: फरवरी 2024 तक, चालू वित्त वर्ष के लिए कुल सकल जीएसटी संग्रह ₹18.40 लाख करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि के संग्रह से 11.7% अधिक है।  वित्त वर्ष 2023-24 के लिए औसत मासिक सकल संग्रह ₹1.67 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में एकत्रित ₹1.5 लाख करोड़ से अधिक है। चालू वित्त वर्ष के लिए फरवरी 2024 तक रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध ₹16.36 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.0% की वृद्धि दर्शाता है। कुल मिलाकर, जीएसटी राजस्व के आंकड़े निरंतर विकास गति और सकारात्मक प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

फरवरी 2024 के कलेक्शन का विवरण:

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): ₹31,785 करोड़

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): ₹39,615 करोड़

एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): ₹84,098 करोड़, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र ₹38,593 करोड़ शामिल हैं

उपकर: ₹12,839 करोड़, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र ₹984 करोड़ शामिल हैं

अंतर-सरकारी समझौता: केंद्र सरकार ने एकत्रित आईजीएसटी से सीजीएसटी को ₹41,856 करोड़ और एसजीएसटी को ₹35,953 करोड़ का निपटान किया। नियमित निपटान के बाद इसका कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए ₹73,641 करोड़ और एसजीएसटी के लिए ₹75,569 करोड़ है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका-1 फरवरी, 2023 की तुलना में फरवरी, 2024 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है। तालिका-2 में फरवरी, 2023 की तुलना में फरवरी, 2024 प्रत्येक तक प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दिखते हैं।

तालिका -1: फरवरी, 2024[1] के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

फरवरी-23

फरवरी-24

वृद्धि (%)

जम्मू और कश्मीर

434

532

23%

हिमाचल प्रदेश

691

746

8%

पंजाब

1,651

1,955

18%

चंडीगढ़

188

211

12%

उत्तराखंड़

1,405

1,525

9%

हरियाणा

7,310

8,269

13%

दिल्ली

4,769

5,544

16%

राजस्थान

3,941

4,211

7%

उत्तर प्रदेश

7,431

8,054

8%

बिहार

1,499

1,491

-1%

सिक्किम

265

299

13%

अरुणाचल प्रदेश

78

101

29%

नागालैंड

54

51

-5%

मणिपुर

64

56

-13%

मिजोरम

58

49

-14%

त्रिपुरा

79

85

8%

मेघालय

189

193

2%

असम

1,111

1,390

25%

पश्चिम बंगाल

4,955

5,357

8%

झारखंड

2,962

2,933

-1%

ओडिशा

4,519

5,136

14%

छत्तीसगढ़

3,009

3,124

4%

मध्य प्रदेश

3,235

3,572

10%

गुजरात

9,574

11,029

15%

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

283

355

25%

महाराष्ट्र

22,349

27,065

21%

कर्नाटक

10,809

12,815

19%

गोवा

493

581

18%

लक्ष्यद्वीप

3

2

-36%

केरल

2,326

2,688

16%

तमिलनाडु

8,774

9,713

11%

पुदुचेरी

188

231

23%

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

31

39

28%

तेलांगना

4,424

5,211

18%

आंध्र प्रदेश

3,557

3,678

3%

लद्दाख

24

35

43%

अन्य क्षेत्र

211

204

-3%

केंद्र क्षेत्राधिकार

154

232

51%

कुल योग

1,13,096

1,28,760

14%

 

तालिका-2: आईजीएसटी का एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्सा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दिया गया

 

अप्रैल-फरवी (करोड़ रुपये में)

 

निपटान पूर्व एसजीएसटी

निपटान पश्चात एसजीएसटी [2]

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

2022-23

2023-24

वृद्धि

2022-23

2023-24

वृद्धि

जम्मू और कश्मीर

2,133

2,680

26%

6,672

7,415

11%

हिमाचल प्रदेश

2,150

2,371

10%

5,133

5,138

0%

पंजाब

7,023

7,689

9%

17,810

20,240

14%

चंडीगढ़

577

626

9%

1,963

2,117

8%

उत्तराखंड

4,365

4,934

13%

6,997

7,708

10%

हरियाणा

16,547

18,568

12%

28,469

31,975

12%

दिल्ली

12,504

14,235

14%

26,097

29,187

12%

राजस्थान

14,227

15,762

11%

32,008

35,505

11%

उत्तर प्रदेश

24,900

29,560

19%

60,572

69,782

15%

बिहार

6,678

7,478

12%

21,319

24,231

14%

सिक्किम

274

387

42%

773

877

13%

अरुणाचल प्रदेश

422

548

30%

1,451

1,721

19%

नागालैंड

203

270

33%

884

955

8%

मणिपुर

288

310

8%

1,318

1,011

-23%

मिजोरम

189

245

29%

798

879

10%

त्रिपुरा

390

455

17%

1,348

1,435

6%

मेघालय

435

550

26%

1,370

1,557

14%

असम

4,694

5,413

15%

11,524

13,347

16%

पश्चिम बंगाल

19,626

21,407

9%

35,884

38,335

7%

झारखंड

7,034

7,967

13%

10,359

11,220

8%

ओडिशा

12,779

14,796

16%

17,636

22,636

28%

छत्तीसगढ़

6,765

7,417

10%

10,320

12,450

21%

मध्य प्रदेश

9,893

11,865

20%

25,483

30,386

19%

गुजरात

34,364

38,465

12%

52,751

58,317

11%

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

581

599

3%

1,093

1,006

-8%

महाराष्ट्र

77,909

91,584

18%

1,18,392

1,34,593

14%

कर्नाटक

32,302

37,305

15%

60,218

68,428

14%

गोवा

1,830

2,137

17%

3,270

3,752

15%

लक्ष्यद्वीप

9

18

107%

37

79

114%

केरल

11,247

12,809

14%

26,851

28,358

6%

तमिलनाडु

32,929

37,024

12%

53,091

58,904

11%

पुदुचेरी

426

467

10%

1,069

1,255

17%

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

165

191

16%

445

487

9%

तेलांगना

15,294

18,175

19%

34,686

36,949

7%

आंध्र प्रदेश

11,462

12,695

11%

26,121

28,873

11%

लद्दाख

160

230

44%

494

620

25%

अन्य क्षेत्र

165

218

32%

542

1,043

93%

कुल योग

3,72,937

4,27,449

15%

7,05,246

7,92,773

12%

 

****

एमजी /एआर/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 2010712) आगंतुक पटल : 692
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Manipuri , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil