उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति 26 फरवरी, 2024 को आइजोल, मिजोरम का दौरा करेंगे


उपराष्ट्रपति मिजोरम विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

उपराष्ट्रपति नौवीं मिजोरम विधानसभा को संबोधित करेंगे

Posted On: 24 FEB 2024 1:51PM by PIB Delhi

भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 26 फरवरी, 2024 को आइजोल, मिजोरम के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति मिजोरम विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति आइजोल में नौवीं मिजोरम विधानसभा को भी संबोधित करेंगे।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री धनखड़ आइजोल में राजभवन का भी दौरा करेंगे।

***

एमजी/एआर/पीकेए/आर



(Release ID: 2008611) Visitor Counter : 217