महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत योजनाओं के एक लाख से अधिक लाभार्थियों ने "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपने अनुभव साझा किए


स्वस्थ बालक स्पर्धा के माध्यम से 1.07 लाख बच्चों को सम्मानित किया गया और 1.38 लाख का स्थल पर ही पंजीकरण किया गया

Posted On: 06 JAN 2024 5:56PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश भर में सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और शहरी क्षेत्रों को शामिल करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में भाग ले रहा है। स्थानीय निकायों का उद्देश्य आर्थिक रूप से उन कमजोर लोगों तक पहुंचना है, जो सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र हैं लेकिन जानकारी के अभाव में उन्होंने योजना का लाभ नहीं उठाया है। यह योजनाओं में उनके नामांकन पर जोर देता है। कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता का प्रसार और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ उनकी व्यक्तिगत कहानियां/अनुभव साझा करने के माध्यम से बातचीत विकसित भारत संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य है।

यह अभियान भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों, केंद्र सरकार के संगठनों और संस्थानों की सक्रिय भागीदारी के साथ सरकार का पूर्ण दृष्टिकोण अपनाकर चलाया जा रहा है, ताकि नागरिकों के लाभ के लिए सभी संबंधित पक्षों की व्यापक संभव भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। देश और विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा की जा रही संक्षिप्त गतिविधियां:

  1. लाभार्थियों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्राप्त लाभों के बारे में "मेरी कहानी मेरी जुबानी" के रूप में साझा करने का अवसर दिया जाता है।
  2. स्वस्थ बालक स्पर्धा का आयोजन एवं स्वस्थ बच्चों का अभिनंदन।
  3. आंगनवाड़ी सेवा योजना में नामांकन के लिए लाभार्थियों का ऑन-स्पॉट पंजीकरण।
  4. सभी ग्राम पंचायतों में जनता को जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार सुनिश्चित किया गया है।

विकसित भारत डैशबोर्ड के अनुसार, 4 जनवरी 2024 तक, विभिन्न मंत्रालयों की लगभग 60 योजनाओं के 14.70 लाख लाभार्थियों ने "मेरी कहानी मेरी जुबानी (एमकेएमजेड)" के तहत अपने अनुभव साझा किए हैं, जिनमें से 1,03,594 लाभार्थियों ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभ उठाया है। पोषण अभियान से 54,258 और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 49,336 लोग लाभान्वित हुए हैं।

 

 

क्र.सं.

राज्यों का नाम

प्रोग्रेस अपलोड/जीपीएस कवर

भागीदार

पुरुष भागीदारों की संख्या

महिला भागीदारों की संख्या

मेरी कहानी मेरी जुबानी लाभार्थी

 

कुल

पोषण

पीएमएमवीवाई

डब्ल्यूसीडी कुल

1

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

66

10,812

4,576

6,220

418

41

25

66

2

आंध्र प्रदेश

8,383

2,959,847

1,455,372

1,493,667

40,648

2674

1679

4,353

3

अरुणाचल प्रदेश

1,015

111,782

59,210

52,156

17,948

170

256

426

4

असम

2,173

2,676,773

1,060,651

1,614,079

38,112

8634

3432

12,066

5

बिहार

5,419

2,452,734

1,358,912

1,086,541

29,916

118

571

689

6

छ्त्तीसगढ़

4,267

3,209,722

1,479,365

1,701,791

115,719

4727

6488

11,215

7

दिल्ली

-

-

-

-

-

-

-

-

8

गोवा

181

29,334

11,882

17,363

291

48

78

126

9

गुजरात

12,833

5,087,709

2,878,934

2,193,906

72,624

8006

689

8,695

10

हरियाणा

4,457

3,129,151

1,820,340

1,303,054

47,118

2613

2880

5,493

11

हिमाचल प्रदेश

3,534

286,277

124,238

158,716

7,881

176

561

737

12

जम्मू एवं कश्मीर

4,197

2,906,671

1,671,234

1,228,461

87,557

2761

2764

5,525

13

झारखंड

2,665

975,990

451,697

520,364

19,515

138

609

747

14

कर्नाटक

3,546

913,663

501,786

408,995

4,831

17

35

52

15

केरल

657

177,596

100,085

77,386

3,478

1

0

1

16

लद्दाख

184

29,206

13,211

15,940

789

29

26

55

17

लक्ष्यद्वीप

10

14,437

7,801

6,612

13

1

0

1

18

मध्य प्रदेश

10,967

8,018,219

4,443,693

3,534,465

155,380

2847

4776

7,623

19

महाराष्ट्र

17,621

9,083,751

5,124,211

3,893,198

115,268

949

1262

2,211

20

मणिपुर

-

-

-

-

-

-

-

-

21

मेघालय

1,108

78,798

29,401

48,965

2,768

125

23

148

22

मिज़ोरम

112

8,764

4,338

4,422

459

33

35

68

23

नगालैंड

377

31,067

15,349

15,702

1,815

32

96

128

24

ओडिशा

5,275

1,794,800

763,246

1,026,928

11,592

435

61

496

25

पुद्दुचेरी

72

36,219

13,032

22,615

14,935

292

451

743

26

पंजाब

6,792

1,197,520

600,065

595,203

18,941

431

715

1,146

27

राजस्थान

5,773

7,465,509

3,990,904

3,433,415

336,300

11994

20569

32,563

28

सिक्किम

-

-

-

-

-

-

-

-

29

तमिलनाडु

4,900

863,684

356,580

506,910

9,065

217

8

225

30

तेलंगाना

4,522

607,486

329,118

277,451

5,377

164

7

171

31

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

38

34,820

15,783

19,032

286

18

11

29

32

त्रिपुरा

781

570,942

250,127

319,595

53,554

407

278

685

33

उत्तर प्रदेश

39,895

27,783,894

15,304,019

12,401,227

239,237

5960

455

6,415

34

उत्तराखंड

7,423

1,639,569

773,431

861,063

19,112

200

496

696

35

पश्चिम बंगाल

-

-

-

-

-

-

-

-

 

कुल

159,243

84,186,746

45,012,591

38,845,442

1,470,947

54,258

49,336

103,594

विकसित भारत डैशबोर्ड वर्तमान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के लिए केवल मेरी कहानी मेरी जुबानी आंकड़े अधिकृत करता है। आंतरिक रिपोर्ट में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों जैसे स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा (एसबीएस), ऑन-स्पॉट पंजीकरण आदि को दिखाया गया है। अब तक, अभिनंदन स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा (एसबीएस) के माध्यम से 1.07 लाख बच्चों की पहचान की गई है और 1.38 लाख ऑन-स्पॉट पंजीकरण किए गए हैं।

***

एमजी/एआर/वीएल/एमएस


(Release ID: 1993839)