प्रविष्टि तिथि:
05 JAN 2024 1:09PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए भगवान राम के भक्तिपूर्ण भजन को साझा किया। इस भजन को संगीत पायल देव ने दिया है और इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है।
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में कहा-
“भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है…
#ShriRamBhajan”
***
एमजी/एआर/एसके/एनजे