पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

वर्षांत समीक्षा-2023- पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय


प्रधानमंत्री ने भारत की 'ब्लू इकोनॉमी' के समर्थन में लॉजिस्टिक्स, बुनियादी ढांचा और पोत परिवहन में आकांक्षाओं को शामिल करते हुए 'समुद्री अमृत काल विजन 2047' लॉन्च किया,

भारत 2014 में 44वें रैंक के मुकाबले अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट श्रेणी में 22वें स्थान पर पहुंच गया

नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (समुद्री) का आईटी के माध्यम से लॉजिस्टिक्स समुदाय के सभी हितधारकों को जोड़ने वाले एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य लागत और समय की देरी को कम करते हुए दक्षता और पारदर्शिता को बेहतर बनाना है

 'सागर मंथन' नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है जिसमें मंत्रालय और उसके सभी संगठनों से संबंधित व्यापक डेटा शामिल है

सागर-सेतु मोबाइल ऐप को 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया गया

भारत में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज़ लाइनर कोस्टा सेरेना मुंबई से लॉन्च किया गया

दुनिया का सबसे लंबा 51 दिवसीय रिवर क्रूज़ एमवी गंगा विलास ने वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक पांच भारतीय राज्यों और बांग्लादेश में 50 पर्यटक स्‍थलों का भ्रमण करते हुए 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की

Posted On: 02 JAN 2024 10:28AM by PIB Delhi

सामान्य

  1. विश्व बैंक की लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीआई) रिपोर्ट - 2023 अप्रैल 2023 में जारी की गई
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट श्रेणी में 22 वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 2014 में यह 44 वें स्थान पर था।
  • कंटेनर ड्वेल का औसत समय केवल 3 दिन के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के लिए यह 4 दिन, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए 7 दिन और जर्मनी के लिए 10 दिन है।
  • भारतीय बंदरगाहों का "टर्न अराउंड टाइम" 0.9 दिन तक पहुंच गया है जो संयुक्त राज्य अमेरिका (1.5 दिन), ऑस्ट्रेलिया (1.7 दिन), सिंगापुर (1.0 दिन) आदि से बेहतर है।
  1. समुद्री अमृत काल विज़न 2047

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट के दौरान लॉन्च किए गए एक व्यापक रोडमैप के साथ भारत का समुद्री क्षेत्र बदलने के लिए तैयार है, जिसमें 80,000 लाख करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

पत्‍तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा तैयार अमृत काल विजन 2047, मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 पर आधारित है और इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय बंदरगाहों को विकसित करना और अंतर्देशीय जल परिवहन, तटीय शिपिंग और एक सतत समुद्री क्षेत्र को प्रोत्‍साहन देना है। इसमें भारत की 'ब्लू इकोनॉमी' के समर्थन में लॉजिस्टिक्स, बुनियादी ढांचा और पोत परिवहन में आकांक्षाएं शामिल हैं।

यह विजन विभिन्न हितधारकों के साथ 150 से अधिक परामर्शों और 50 अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के विश्लेषण के माध्यम से तैयार किया गया है। इसमें वर्ष 2047 तक पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्गों को बढ़ाने के लिए 300 से अधिक कार्रवाई योग्य पहलों की रूपरेखा तैयार की गई है।

  1. ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (जीएमआईएस), 2023

पत्‍तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित जीएमआईएस 2023 , मुंबई में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन था, जिसका माननीय प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया और 'समुद्री अमृत काल विजन 2047' लॉन्च किया था। विदेशो के 10 मंत्री, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों, व्यापार प्रतिनिधियों और 42 देशों के प्रदर्शकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 8.35 लाख करोड़ रुपए के 360 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए और 1.68 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त निवेश योग्य परियोजनाओं की घोषणा की गई। इस शिखर सम्मेलन ने 2,460 बी2बी बैठकें और 500 से अधिक जी2बी/जी2जी बैठकें आयोजित कीं। माननीय प्रधान मंत्री ने कुल 14,440 करोड़ रुपए लागत की 11 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी और 8,924 करोड़ रुपए की 11 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।

  1. नेशनल रसद पोर्टल (समुद्री) का उद्घाटन

नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (समुद्री) का उद्घाटन 27 जनवरी, 2023 को पत्‍तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री द्वारा किया गया था। नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (समुद्री) का आईटी के माध्यम से लॉजिस्टिक्स समुदाय के सभी हितधारकों को जोड़ने वाले एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य लागत और समय की देरी को कम करते हुए दक्षता और पारदर्शिता को बेहतर बनाना है। एनएलपी जलमार्ग, सड़क मार्ग और वायुमार्ग सहित परिवहन के सभी तरीकों को कवर करता है, और एक बाधारहित एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स सेवा कवरेज प्रदान करता है।

  1. सागरमंथन - व्यापक निगरानी डैशबोर्ड

23 मार्च, 2023 को केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने 'सागर मंथन' लॉन्च किया, जो एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसमें मंत्रालय और उसके सभी संगठनों से संबंधित व्यापक डेटा शामिल है। यह वास्तविक समय प्रदर्शन निगरानी डैशबोर्ड परियोजनाओं, केपीआई, मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 और वित्तीय और परिचालन मापदंडों की निगरानी की सुविधा प्रदान करता है।

  1. 'सागर-सेतु' मोबाइल ऐप - नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (समुद्री)

31 मार्च, 2023 को नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (समुद्री) द्वारा सागर-सेतु एक मोबइल ऐप लॉन्च किया गया जिसका उद्देश्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाना है। यह वास्तविक समय पत्‍तन संचालन और निगरानी की सुविधा प्रदान करता है और जहाज, कार्गो, कंटेनर, वित्त और नियामक प्राधिकरण डेटा और सेवाओं तक पहुंचने के लिए बंदरगाह बिरादरी को नियंत्रित सेवाएं प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों के अनुभव में सुधार होता है।

  1. 19वीं समुद्री राज्य विकास परिषद

श्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में 18 और 19 अगस्त, 2023 को केवडिया, गुजरात में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। श्री सोनोवाल ने 2047 तक 10,000 एमटीपीए बंदरगाह क्षमता हासिल करने, बंदरगाह सुरक्षा ब्यूरो की स्थापना, हाइड्रोजन हब स्थापित करने के लिए प्रमुख बंदरगाहों और सभी समुद्री राज्यों के लिए ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन 2023 में भाग लेने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा की। इस बैठक में जिन विषयों पर चर्चा की गई उनमें सागरमाला कार्यक्रम, शहरी जल परिवहन, अंतर्देशीय जलमार्ग, राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर और बंदरगाह कनेक्टिविटी शामिल हैं।

बंदरगाह

  1. बंदरगाहों का प्रदर्शन

चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रमुख बंदरगाहों ने प्रमुख परिचालन प्रदर्शन मापदंडों में उल्लेखनीय सुधार किया है। अप्रैल से नवंबर 2023 की अवधि के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में मुख्य उपलब्धियाँ नीचे सूचीबद्ध हैं

क्र.संख्‍या

परिचालन मानदंड

चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-नवंबर 2023) के दौरान प्रदर्शन

पिछले वर्ष (अप्रैल-नवंबर 2022) के दौरान प्रदर्शन

इस वर्ष सुधार दर्ज किया गया

1.

कार्गो रखरखाव

500.82 मिलियन टन

475.06 मिलियन टन

5.42प्रतिशत

2.

बर्थ पर प्रतिदिन प्रति जहाज आउटपुट

18,457 मीट्रिक टन

17127 मीट्रिक टन

7.71 प्रतिशत

3.

बदलाव का समय

48.46 घंटे

55.61 घंटे

6.10 प्रतिशत

4.

जहाज़ों का रखरखाव

15,285

14171

7.86 प्रतिशत

5.

बर्थ निष्क्रियता

(बर्थ पर कुल समय कीप्रतिशतता)

16 प्रतिशत

21 प्रतिशत

23.81 प्रतिशत

6.

बर्थिंग से पहले जहाजों को रोकना

6.15 घंटे

15.05 घंटे

59.14 प्रतिशत

  1. ' हरित सागर' - ग्रीन पोर्ट दिशानिर्देश-2023 का शुभारंभ

जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने के बड़े विज़न को पूरा करने के लिए, 10.05.2023 को ग्रीन पोर्ट दिशानिर्देश 'हरित सागर' लॉन्च किया गया। चार प्रमुख बंदरगाह - दीनदयाल बंदरगाह, विशाखापत्तनम बंदरगाह, न्यू मैंगलोर बंदरगाह और वीओसी बंदरगाह पहले से ही अपनी मांग से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का सृजन कर रहे हैं।

  1. कोलकाता में ग्रीन हाइड्रोजन हब

ग्रीन हाइड्रोजन एनजीईएल ने कोलकाता में 27 सितंबर, 2023 कोग्रीन हाइड्रोजन हब विकसित करने के लिए एसएमपी, कोलकाता के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। एसएमपी, कोलकाता और सैफ पॉवरटेक लिमिटेड, बांग्लादेश ने भारत और बांग्लादेश के बीच कंटेनर आवाजाही के लिए एक नया मल्टीमॉडल परिवहन मार्ग स्थापित करने के लिए 25 सितंबर, 2023 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे मोंगला और चट्टोग्राम समुद्री बंदरगाहों के साथ-साथ पैंगोअन नदी बंदरगाह के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार और शिपमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

  1. फरवरी, 2023 में पीपीपी के तहत स्वीकृत परियोजनाएँ:
  • जेएनपीए अस्पताल को 100 बिस्तरों वाले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में अपग्रेड करना - 48 करोड़ रुपए
  • दीनदयाल बंदरगाह पर 4.2 एमटीपीए की क्षमता वाले बहुउद्देशीय स्वच्छ कार्गो के प्रबंधन के लिए बर्थ नंबर 13 का विकास - 167 करोड़ रुपए
  • वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर ड्राई बल्क कार्गो को संभालने के लिए नॉर्थ कार्गो बर्थ-III (एनसीबी-III) का मशीनीकरण - 265 करोड़ रुपए
  • मोर्मुगाओ बंदरगाह, गोवा में बर्थ संख्या 10 और 11 का संचालन और रखरखाव - 139 करोड़ रुपए
  • मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण के प्रिंस डॉक पर मुंबई मरीना का विकास- 575.19 करोड़ रुपए
  • ऑयल जेट्टी नंबर 09 का विकास, दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण- 123 करोड़ रुपए
  1. फरवरी, 2023 में सागरमाला के तहत स्वीकृत परियोजनाएं:
  • आंध्र प्रदेश में, 1 तटीय बर्थ परियोजना - 73.07 करोड़रुपए औरमछली पकड़ने वाली तीनबंदरगाह परियोजनाएं -1,137 करोड़ रुपए
  • कर्नाटक में, 5 फ्लोटिंग जेट्टी परियोजनाएं - 15.99 करोड़ रुपए और एकअंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना - 9.54 करोड़ रुपए
  • तमिलनाडु में 2 फ्लोटिंग जेट्टी परियोजनाएं - 14.66 करोड़ रुपए
  • आईआईटीएम, चेन्नई, तमिलनाडु में बंदरगाहों, जलमार्गों और तटों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र (एनटीसीपीडब्ल्यूसी) के डिस्कवरी कैंपस का 24.04.2023 को उद्घाटन किया। इस परियोजना की लागत 77 करोड़ हैं, जिसे सागरमाला कार्यक्रम के दायरे के तहतस्‍थापित किया गया है।
  1. मौजूदा दीनदयाल बंदरगाह के पास ट्यूना-टेकरा में एक मेगा-कंटेनर टर्मिनल के निर्माण के लिए रियायत समझौते पर हस्ताक्षर- 4,243.64 करोड़ रुपये (~$510 मिलियन)
  2. विशाखापत्तनम बंदरगाह का क्षमता विस्तार

केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने 216.53 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें विशाखापत्तनम में अत्याधुनिक विजाग इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल भी शामिल है। अन्य परियोजनाओं में एक कवर्ड स्टोरेज शेड, एक ट्रक पार्किंग टर्मिनल और एक तेल रिफाइनरी बर्थ शामिल है, जिसका उद्देश्य विशाखापत्तनम बंदरगाह की क्षमता को बढ़ाना है।

  1. हरित श्रेय योजना

मोरमुगाओ पोर्ट ने अच्छे ईएसआई स्कोर वाले जहाजों को प्रोत्साहन की पेशकश करते हुए "हरित श्रेय" योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य हरित पहलों को बढ़ावा देना और बंदरगाह संचालन की स्थिरता में सुधार करना है। एमवी अगस्त ओल्डनडॉर्फ हरित प्रोत्साहन प्राप्त करने वाला पहला जहाज था।

पोत परिवहन

  1. ग्रीन पोर्ट और शिपिंग में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

22 मार्च, 2023 को, देश ने अपने पहले राष्ट्रीय ग्रीन पोर्ट और शिपिंग के उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओईजीपीएस) का उद्घाटन किया, जो पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय और द एनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट(टीईआरआई) के बीच एक सहयोग है। गुरुग्राम में अनुसंधान संस्थान का फील्ड स्टेशन शिपिंग उद्योग और बंदरगाहों को कार्बन तटस्थता और सर्कुलर अर्थव्यवस्था की ओर ले जाएगा।

  1. भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ लाइनर

3 नवंबर, 2023 को, भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ लाइनर, कोस्टा सेरेना को केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री द्वारा मुंबई में लॉन्च किया गया था। यह भारत में क्रूजिंग और पर्यटन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो प्रधानमंत्री के "देखो अपना देश" अभियान द्वारा संभव हुई है।

  1. स्वदेशी विभेदक वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (डीजीएनएसएस) 'सागर संपर्क'

केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने 12 जुलाई, 2023 को स्वदेशी डीजीएनएसएस 'सागर संपर्क' का उद्घाटन किया। डीजीएनएसएस पोत की सटीक स्थिति के लिए जीएनएसएस त्रुटियों को ठीक करता है, जिससे बंदरगाहों पर दुर्घटनाओं में कमी आती हैं।

  1. सागर मे सम्मान

यह पहल जीएमआई-2023 में 19 अक्टूबर 2023 को नाविकों पर आयोजित विशेष सत्र के दौरान शुरू हुई है। यह भारत के समुद्री क्षेत्र में महिला नाविकों की भूमिका को बढ़ावा देने वाला एक अभियान है।

  1. जहाज 'एडवांटेज स्वीट' पर सवार भारतीय नाविकों को ईरान से सुरक्षित वापस लाया गया

ओमान की खाड़ी में जब्त किए गए एडवांटेज स्वीट जहाज पर सवार 23 भारतीय नाविक ईरान से सुरक्षित भारत वापस लाया गया हैं। विदेश मंत्रालय, ईरान में भारतीय दूतावास और पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने ईरानी सरकार के सहयोग से इस बचाव को संभव बनाने के लिए लगातार काम किया है। केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रीने नाविकों के कल्याण की रक्षा के प्रति सरकारी एजेंसियों की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

अंतर्देशीय जलमार्ग

  1. अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से कार्गो आवाजाही

अप्रैल से नवंबर 2023 तक, 86.47 एमएमटी कार्गो जलमार्गों के माध्यम से ले जाया गया, जबकि अप्रैल से नवंबर 2022 के दौरान हुए 80.44 एमएमटी की तुलना में यह 7.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

  1. अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद (आईडब्ल्यूडीसी)

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्‍ल्‍यूटी) विकसित करने के लिए 12 अक्‍टूबर, 2023 को एक नई पहल आईडब्‍ल्‍यूडीसी लॉन्च की है। केंद्रीय मंत्री इस पहल की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सदस्य के रूप में राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों की भागीदारी होगी। इससे कार्गो, यात्री आवाजाही और नदी क्रूज पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

  1. एमवी गंगा विलास

13 जनवरी 2023 को माननीय प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई थी। वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक 51-दिवसीय क्रूज यात्रा पांच भारतीय राज्यों और बांग्लादेश में 3,200 किमी से अधिक की दूरी तय करेगी, जिसमें 50 पर्यटन स्थलों का दौरा होगा। यह पोत 62 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा है, जिसमें तीन डेक और 18 सुइट्स हैं जिनमें 36 पर्यटक रह सकते हैं। यह पोत प्रदूषण मुक्त तंत्र और शोर नियंत्रण प्रौद्योगिकियों के साथ टिकाऊ सिद्धांतों का पालन करता है। इस पोत की पहली यात्रा का स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक आनंद लेंगे। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में चार सामुदायिक घाटों का भी उद्घाटन किया और बिहार में पांच सामुदायिक घाटों की आधारशिला रखीहल्दिया मल्टी-मोडल टर्मिनल और असम में तीन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

  1. रो-रो सर्विस

सऊदी अरब के एक शिपिंग वाहक बहरी लाइन ने 22 जनवरी, 2023 को कामराजार पोर्ट लिमिटेड (केपीएल) से एफई सेवा (सुदूर पूर्वी यूरोप) नामक एक नई रो-रो सर्विस शुरू की है। यह नई रो-रो सर्विस सीधे चीन, भारत,सऊदी अरब और यूरोप (जर्मनी, फ्रांस और बेल्जियम)के निर्यातकों और आयातकों को एक साथ जोड़ने का सीधा अवसर प्रदान करती हैं।

  1. ऑनलाइन ड्रेजिंग मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ

माननीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन ड्रेजिंग मॉनिटरिंग सिस्टम (सागर समृद्धि) का उद्देश्य प्रमुख बंदरगाहों/आईडब्ल्यूएआई पर ड्रेजिंग गतिविधियों की निगरानी को सुव्यवस्थित करना, ड्रेजर की उत्पादकता में वृद्धि करना और ड्रेजिंग परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए दैनिक लक्ष्य प्राप्त करना है।

***

एमजी/एआर/आईपीएस/जीआरएस



(Release ID: 1992367) Visitor Counter : 659