विदेश मंत्रालय
कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
27 DEC 2023 3:28PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खुलने से भारत का राजनयिक पदचिह्न बढ़ाने में मदद मिलेगी और भारत की बढ़ती वैश्विक भागीदारी को देखते हुए भारत का राजनयिक प्रतिनिधित्व सुदृढ़ होगा। इससे भारत के रणनीतिक और वाणिज्यिक हितों को बढ़ावा देने और ऑकलैंड में भारतीय समुदाय का बेहतर ढंग से कल्याण कर पाने में भी सहायता होगी।
इस वाणिज्य दूतावास के 12 महीने की समय सीमा के भीतर खोले जाने और पूरी तरह से चालू हो जाने की संभावना है।
****
डीएस/एमजी/एआर/जीबी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 1990891)
आगंतुक पटल : 455