पर्यटन मंत्रालय

वर्षान्त समीक्षा 2023 : पर्यटन मंत्रालय


जी20 की पर्यटन कार्य समूह और पर्यटन मंत्रीस्तरीय बैठकों का देश के विभिन्न स्थानों में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

गोवा रोडमैप और ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ कार्यक्रम का जी20 सदस्यों के साथ साथ आमंत्रित देशों ने भी पूरा समर्थन किया

उत्तर पूर्वी राज्यों में पर्यटन संभावनाओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदशित करने के लिये शिलांग, मेघालय में हरित कार्यक्रम के तौर पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के 11वें संस्करण का आयोजन किया गया।

यात्रियों और पर्यटन व्यवसायियों को प्रकृति के अनुकूल टिकाउ व्यवहारों को अपनाने को प्रेरित करने के लिये ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ पहल की वैश्विक स्तर पर शुरूआत की गई।

वैश्विक मंच पर भारत को एक प्रमुख विवाह स्थल के तौर पर प्रदर्शित करने के लिये विवाह पर्यटन अभियान की शुरूआत की गई।

एक भारत श्रेष्ठ भारत की विषयवस्तु के साथ लालकिले में ‘‘भारत पर्व’’ का आयोजन किया गया।

जयपुर में जी20 पर्यटन एक्सपो का आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक टूर आपरेटरों और अलग अलग संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

‘प्रसाद’ योजना के तहत 26 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 46 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत 32 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में विकास के लिये 55 स्थानों की पहचान की गई।

रामसर स्थलों में प्राकृतिक पर्यटन की मजबूती के लिये सुविधा प्रदाता /गाइड/अन्य पर्यटन सेवायें देने वालों को प्रशिक्षित करने के लिये अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना 2023 के तहत एक वैकल्पिक आजीविका कार्यकम शुरू किया गया।

आईटीबी, बर्लिन 2023 में अंतरराष्ट्रीय ‘गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड 2023 में भारत ने स्वर्ण और रजत स्टार हासिल किये।

Posted On: 21 DEC 2023 2:20PM by PIB Delhi

वर्ष 2023 के दौरान पर्यटन मंत्रालय की प्रमुख पहलें/कार्यक्रम/उपलब्धियां इस प्रकार रहीं।

  • पर्यटन मंत्रालय ने जी20 के चार पर्यटन कार्य समूहों और पर्यटन मंत्रीस्तरीय बैठकों का देश के अलग अलग स्थानों जैसे कि रन आफ कच्छ, सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग, श्रीनगर और पणजी, गोवा में सफलतापूर्वक आयोजन किया। भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सतत् विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिये पर्यटन को एक जरिया बनाने के जी20 के रोडमैप में पर्यटन कार्य समूह की प्रमुख गतिविधियों को जी20 के सभी सदस्य देशों के साथ साथ आमंत्रित देशों ने भी पूरी तरह समर्थन दिया। इसमें सतत् विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिये पांच प्राथमिकताओं हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, पर्यटन एमएसएमई और गंतव्य स्थल प्रबंधन पर प्रकाश डाला गया। जी20 रोडमैप में शामिल मिशन लाइफ पर आधारित ट्रैवल फॉर लाइफ पहल का उद्देश्य यात्रियों और पर्यटन व्यवसायियों को सतत् व्यवहारों को अपनाने और प्राकृतिक धरोहरों और संस्कृति को संजोये रखने में योगदान करने को प्रेरित करना है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OUH4.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002U5NT.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002U5NT.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HADT.jpg

-पर्यटन मंत्रालय ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों की पर्यटन संभावनाओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिये शिलांग, मेघालय में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के 11वें संस्करण का आयोजन किया। यह आयोजन मेघालय राज्य सरकार के सहयोग से 21 से 23 नवंबर 2023 तक किया गया। मार्ट के आयोजन ने उत्तर पूर्व क्षेत्र के आठ राज्यों के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का काम किया जिससे कि मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के पर्यटन हितधारकों को क्षेत्र के अज्ञात पर्यटन स्थलों को सबके सामने लाने का अवसर मिला। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट एक हरित कार्यक्रम था जिसमें भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मिशन लाइफ के क्रियान्वयन और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को संवेदनशील बनाने तथा इसके उद्देश्यों के प्रति बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करने के लिये तैयार किये गये कार्रवाई बिंदुओं की तर्ज पर निम्न कार्बन विकल्पों को अपनाया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005FEYX.pnghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0066T8S.jpg

 

- पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 सितंबर 2023 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ट्रैवल फॉर लाइफ’’ की वैश्विक स्तर पर शुरूआत की। यह मिशन लाइफ के तहत पर्यटन क्षेत्र के लिये एक कार्यक्रम है। इसमें सतत् पर्यटन के लिये जागरूकता पैदा करने और पर्यटकों और पर्यटन व्यवसायियों को प्रकृति के अनुकूल टिकाउ व्यवहारों को अपनाने की परिकल्पना की गई है। इस कार्यक्रम में एक टिकाउ, जवाबदेह और मजबूत पर्यटन क्षेत्र विकसित करने की दिशा में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर व्यवहारिक बदलाव और मुख्यधारा वहनीयता को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में ‘‘प्रयोग और निपटान करो’’ वाली अर्थव्यवस्था में बदलाव लाते हुये ऐसी सर्कुलर अर्थव्यवस्था अपनाने पर जोर दिया गया है जहां पर्यावरण संसाधनों को संरक्षित रखने के लिये विनाशकारी ढंग से खपत के बजाय संसाधनों का सोच विचार के साथ उपयुक्त ढंग से इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007GBIW.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0080N34.jpg

 

-प्रमुख अंतरराष्ट्रीय स्रोत बाजारों में भारत को 360-डिग्री एक संपूर्ण पर्यटन स्थल के तौर पर स्थापित करने के प्रयासस्वरूप वर्ष 2023 को ‘‘विजिट इंडिया ईयर 2023’’ घोषित किया गया। पर्यटन मंत्रालय ने विदेश स्थित भारतीय मिशनों के सहयोग से एफआईटीयूआर, मेड्रिड, अरबियन ट्रैवल मार्ट, दुबई, वल्र्ड ट्रैवल मार्किट, लंदन, आईमैक्स फ्रेंकफर्ट, टॉप रेसा, पेरिस, आईटीबी बर्लिन, ओटीडीवाईकेएच, मास्को और आईटीबी एशिया, सिंगापुर जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शिनियों में भाग लिया जहां अन्य के साथ साथ डीएमसी, आने वाले टूर आपरेटरों, होटल मालिकों के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई में भारतीय पर्यटन उत्पादों की विविधता और वैश्विक ट्रैवल व्यापार के विषयों को प्रदर्शित किया गया। टोक्यो में अक्टूबर 2023 में आयोजित जेएटीए टूरिज्म एक्सपो में भारत ने भागीदार देश के तौर पर भाग लिया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009GTMI.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010BTLF.jpg

 

- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के ‘‘पर्यटन क्षेत्र का मिशन मोड में विकास’’ के दृष्टिकोण पर आधारित पर्यटन मंत्रालय ने वैश्विक मंच पर भारत को एक प्रमुख विवाह स्थल के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वकांक्षी अभियान शुरू किया। अभियान का उद्देश्य शाही और धूमधड़ाके वाली शादियों से हटकर भारतीय अवधारणा को नये ढंग से परिभाषित करना है। वैश्विक मंच पर भारत की सुंदरता और विविधता को एक प्रमुख विवाह स्थल के तौर पर प्रदशित करना है। भारत के मनोरम स्थानों, जीवंत रीति रिवाजों, समृद्ध पाककला और विश्वस्तरीय अवसंरचना के दरवाजे खोलकर इस अभियान का उद्देश्य पूरी दुनिया के विवाह जोड़ों को रोमांचित करते हुये भारत के उल्लासपूर्ण परिवेश में अपने सपनों को साकार करने का अवसर देना है।

- मंत्रालय ने नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लालकिले के प्रांगण में 26 से 31 जनवरी 2023 तक छह दिन का एक बड़ा कार्यक्रम ‘‘भारत पर्व’’ का आयोजन किया। इसमें क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के साथ साथ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक समूहों के अलावा अखिल भारतीय फूड कोर्ट और एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार भी लगाया गया जिसमें गणतंत्र दिवस की आकर्षक झांकी दिखाने के साथ साथ हस्तशिल्प उत्पादों के 65 स्टॉल लगाये गये। यह कार्यक्रम आम जनता के लिये खुला था जिसमें सभी दिन भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस मेगा कार्यक्रम का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारतकी विषय वस्तु पर किया गया।

 

Bharat Parv, 2023Bharat Parv, 2023

Bharat Parv, 2023Bharat Parv, 2023

 

- पर्यटन मंत्रालय ने फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की) और राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर जयपुर, राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल 2023 तक ग्रेट इंडियन टूरिज्म बाजार (जीआईटीबी) के 12वें संस्करण के साथ साथ जी20 पर्यटन एक्सपो का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत चल रहे आजादी के अमृत महोत्वस - अमृत काल समारोह के साथ ही भारत की जी20 अध्यक्षता के अनुरूप आयोजित किया गया। जी20 टूरिज्म एक्सपो जिसे देश में आयोजित सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया जा रहा है, बड़ी सफलता साबित हुआ जिसमें न केवल जी20 देशों से बल्कि अलग अलग संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों से भी 150 से अधिक टूर आपरेटर और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image015MLPQ.jpg

 

-पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने संस्कृति मंत्रालय, संगीत नाटक अकादमी और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से कृष्णावेणी संगीत निरंजनम का विजयवाड़ा में कृष्णा नदी के तट पर 10 - 12 दिसंबर 2023 को आयोजन किया। तीन दिन के इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने माने गायक और संगीतकरों को एक छत के नीचे लाकर भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा का उत्सव मनाया गया। गतिमान आंध्र प्रदेश राज्य के हस्तशिल्प, हथकरघा, क्यूसिन और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला एक खाद्य और शिल्प उत्सव भी यहां आयोजित किया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के भव्य प्रदर्शन ने भी दर्शकों को लुभाया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image016458Q.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image017ZPA8.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image018J011.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0194OVD.jpg

 

- तीर्थाटन कायाकल्प और अध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना, के तहत 26 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 1,629.15 करोड़ रूपये की कुल स्वीकृत लागत में 46 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसके अलावा 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रसाद योजना के तहत 26 नये स्थलों की पहचान की गई। ‘‘मेघालय राज्य में तीर्थाटन और विरासत पर्यटन के लिये बुनियादी सुविधाओं का विकास’’ नामक योजना के तहत मेघालय में नोंगसावलिया प्रेस्बायटेरियन चर्च, नार्तियांग शक्ति पीठ, एटनार पूल और चरणताला काली मंदिर के विकास कार्यो का 11वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट, शिलांग 2023 में उद्घाटन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image020CGCG.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0213ORU.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image022PHQS.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image023VBZ3.jpg

-पर्यटन मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 के तौर पर नये रूप में तैयार किया। इसके पीछे उद्देश्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और स्थानीय निकायों के साथ भागीदारी करते हुये देश में जबावदेह और सतत् पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये पर्यटन स्थलों के समेकित विकास का एक मजबूत ढांचा तैयार करना है। योजना के तहत विकास के लिये 32 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 55 स्थानों की पहचान की गई। योजना के तहत विभिन्न प्रोजैक्ट और पहलों में टिकाउ और जवाबदेह पर्यटन व्यवहारों को लागू किया जायेगा और इससे पर्यावरण निरंतरता, सामाजिक-सांस्कृतिक निरंतरता सहित सतत् पर्यटन के सिद्धांतों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके साथ ही पर्यटन मंत्रालय ने चुनौती आधारित स्थल विकासके लिये भी दिशानिर्देश जारी किये हैं। यह स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत एक उप-योजना है। स्वदेश दर्शन 1.0 के तहत मंत्रालय ने 76 परियोजनाओं पर काम करने के लिये 5,294.11 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है, बताया गया कि इनमें 64 परियोजनायें भौतिक रूप से पूरी हो चुकी हैं।

-पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई रामसर क्षेत्र प्राकृतिक पर्यटन को मजबूती देने, अमृत धरोहर को लागू करने के तहत मंत्रालय स्थानीय पर्यटन सेवायें देने वालों को प्रशिक्षण दे रहा है। इसके पीछे उद्देश्य रामसर स्थलों में प्राकृतिक पर्यटन को मजबूती देने के लिये सुविधायें /गाइड/अन्य पर्यटन सेवायें देने वालों को प्रशिक्षित करना है। रामसर स्थल अंतरराष्ट्रीय महत्व की नमभूमि है। अंतरराष्ट्रीय नमभूमि नेटवर्क के हिस्से के तौर पर इसे रामसर कन्वेंशन के तहत नामित किया गया है। यह वैश्विक जैविक विविधता के संरक्षण के लिये महत्वपूर्ण है। उनके पारिस्थितिकी तंत्र कंपोनेंट, प्रक्रियाओं और सेवाओं के जरिये मानव जीवन की निरंतरता के लिये भी महत्वपूर्ण है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्थानीय स्तर पर मानव संसाधन के कौशल विकास, कौशल उन्नयन, ज्ञान प्रबंधन से संबंधित उदार हस्तक्षेप पर पर्यटन मंत्रालय से समर्थन मांगा है। दोनों मंत्रालयों के बीच मेल मिलाप का उद्देश्य रामसर क्षेत्र में स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के विस्तार और संरक्षण के लिये प्राकृतिक पर्यटन विकास को समर्थन देना है। कुल मिलाकर ध्यान इस बात पर है कि कमजोर नमभूमि में चल रहे अधिक संख्या वाले पर्यटन को उच्च-मूल्य वाले प्रकृति पर्यटन में परिवर्तित किया जाये, जिससे कि संरक्षण कार्रवाई, स्थानीय समुदायों और आर्थिकी को प्रत्यक्ष समर्थन मिल सके।

-पर्यटन मंत्रालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) के साथ मिलकर 8 दिसंबर 2023 को हरियाणा स्थित रामसर स्थल में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना-2023 के तहत एक वैकल्पिक आजीविका कार्यक्रम की शुरूआत की। इस पहल में पर्यटन मंत्रालय के तहत स्वायतशासी निकाय आईआईटीएम ने एमओईएफसीसी के साथ मिलकर विभिन्न रामसर स्थलों के आसपास रहने वाले स्थानीय समुदाय के सदस्यों की क्षमता विकसित करेगा। इसके पीछे ध्येय इन स्थलों पर प्राकृतिक पर्यटन को मजबूती देना और स्थानीय समुदायों को आजीविका का वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराना है। राज्य के वन विभाग की मदद से सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण के आसपास रहने वाले स्थानीय समुदायों के 30 भागीदारों की इस प्रशिक्षण के लिये पहचान की गई ताकि आगे उन्हें प्रकृति गाइड के तौर पर प्रमाणित किया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image024QN08.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image025I1FN.jpg

 

- पर्यटन मंत्रालय ने देश में विदेशी पर्यटकों के स्वागत के लिये अतुल्य भारत विषयवस्तु ब्रांड आधारित नई फिल्म विकसित की है जिन्हें विशेष तौर से प्रमुख विदेशी बाजारों के लिये तैयार किया गया है। इन ब्रांड फिल्मों को संवर्धन और विपणन उद्देश्यों के लिये व्यापक पैमाने पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल इंडस्ट्री में प्रसारित किया गया है। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार को आईटीबी, बर्लिन 2023 में अंतरराष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड 2023’ में टीवी/सिनेमा कमर्शियल इंटरनेशनल और कंट्री इंटरनेशनलश्रेणी में स्वर्ण और रजत स्टार मिला है। गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म मल्टी-मीडिया अवार्ड पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में हर साल दिये जाते हैं। गोल्डन सिटी गेटदेशों, शहरों, क्षेत्रों और होटलों के लिये बहु-माध्यम वाली एक सृजनात्मक अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा है। पुरूस्कार के लिये जो भी दावे प्राप्त होते हैं उसे फिल्म और पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों को मिलाकर बनी अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा परखा जाता है। वार्षिक पुरूस्कार समारोह आईटीबी, बर्लिन में होता है जो कि दुनिया का सबसे प्रमुख पर्यटन व्यापार आयोजन होता है। जिन प्रचार फिल्मों/टेलीविजन विज्ञापनों को पुरूस्कार मिला है उन्हें कोविड महामारी के बाद भारत में गतिविधियां पुनः शुरू होने के प्रचार- प्रसार अभियान के तौर पर मंत्रालय ने तैयार किया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image025I1FN.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image027HE5M.jpg

******

 

एमजी/एआर/एमएस/एजे



(Release ID: 1989477) Visitor Counter : 236