पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

मार्च, 2023 तक देश के प्रमुख पत्तनों की कार्गो हैंडलिंग क्षमता 1617.39 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) हो गई है

Posted On: 15 DEC 2023 3:09PM by PIB Delhi

प्रमुख पत्तनों का बुनियादी ढांचा विकास और क्षमता संवर्द्धन एक स्थायी प्रक्रिया है। इसमें नए घाट व टर्मिनलों का निर्माण, मौजूदा घाट व टर्मिनलों का मशीनीकरण, बड़े पोतों को आकर्षित करने को लेकर तलछट को गहरा करने के लिए कैपिटल ड्रेजिंग, सड़क और रेल संपर्क का विकास आदि शामिल है।

इसके परिणामस्वरूप मार्च, 2023 तक देश के प्रमुख पत्तनों की कार्गो प्रबंधन क्षमता 1617.39 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) हो गई है।

पिछले तीन वर्षों में हर एक साल के दौरान प्रमुख पत्तनों की कार्गो प्रबंधन क्षमता का पत्तन-वार विवरण अनुबंध में दिया गया है।

अनुबंध

पिछले तीन वर्षों के दौरान कार्गो हैंडलिंग क्षमता (एमटीपीए में)

 

पत्तन

2020-21

2121-22

2022-23

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पत्तन

90.77

92.77

92.77

पारादीप पोर्ट

259

289.75

289.75

विशाखापत्तनम पोर्ट

134.18

134.18

143.68

कमराजार पोर्ट

91

91

91

चेन्नई पोर्ट

135

135

136

वीओ चिदंबरनार पत्तन

111.46

111.46

111.46

कोचीन पत्तन

78.60

78.60

79.90

न्यू मैंगलोर पत्तन

104.73

108.96

114.96

मोर्मुगांव पत्तन

63.4

63.4

63.4

मुंबई पत्तन

84

84

84

जवाहरलाल नेहरू पत्तन

141.37

141.37

141.37

दीनदयाल पत्तन

267.10

267.10

269.10

कुल

1560.61

1597.59

1617.39

 

यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

*****

एमजी/एआर/एचकेपी/डीवी



(Release ID: 1986815) Visitor Counter : 122


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil