प्रविष्टि तिथि:
15 DEC 2023 4:15PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री भजन लाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने श्रीमती दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स (सोशल नेटवर्किंग साइट) पर पोस्ट कियाः
“राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भजन लाल शर्मा जी के साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी और प्रेमचंद बैरवा जी को बहुत-बहुत बधाई! मुझे विश्वास है कि वीर-वीरांगनाओं का यह प्रदेश आपके नेतृत्व में सुशासन, समृद्धि और विकास के नित-नए मानदंड स्थापित करेगा। यहां के मेरे परिवारजनों ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए भाजपा सरकार जी-जान से जुटी रहेगी।”
***
एमजी/एआर/एसके/डीए