प्रविष्टि तिथि:
04 DEC 2023 8:00PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री मोदी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और फोटो गैलरी का अवलोकन किया।
प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट किया:
‘इससे पहले आज शाम राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।’
प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस एवं श्री अजीत पवार और नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार भी थे।
***
एमजी/एआर/आरआरएस/डीके