संसदीय कार्य मंत्रालय

संसदीय कार्य मंत्री 2 दिसंबर को संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे


संसद का शीतकालीन अधिवेशन 4 से 22 दिसंबर तक चलेगा

Posted On: 30 NOV 2023 12:14PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी संसद के शीतकालीन अधिवेशन की शुरुआत से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। सर्वदलीय बैठक 2 दिसंबर, 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे संसद पुस्तकालय भवन, नई दिल्ली में होगी।

संसद का शीतकालीन अधिवेशन 4 दिसंबर, 2023 को शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन यह अधिवेशन 22 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो सकता है। 19 दिनों की अवधि में कुल 15 बैठकें होंगी।

*****

एमजी/एआर/आरपी/आरके/एसके



(Release ID: 1981059) Visitor Counter : 189