ग्रामीण विकास मंत्रालय

ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू किया

Posted On: 24 NOV 2023 3:39PM by PIB Delhi

ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने संयुक्त रूप से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) की कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018V5I.jpg

इस पहल का उद्देश्य नोडल संस्था के रूप में कृषि एवं किसान कल्याण के अधीनस्थ कार्यालय, राष्ट्रीय जैविक और प्राकृतिक खेती केंद्र (एनसीओएनएफ ) द्वारा चरणबद्ध तरीके से 50,000 कृषि सखियों को प्रशिक्षित और प्रमाणित करना है। 5 दिवसीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए एनसीओएनएफ द्वारा प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार कर अंतिम समीक्षा के लिए राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (एमएएनएजीई ) को भेज दिया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TC4E.jpg

 

ग्रामीण आजीविका के अतिरिक्त सचिव श्री चरणजीत सिंह ने सामाजिक और आर्थिक गतिशीलता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तन लाने में सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों की भूमिका पर प्रकाश डाला और आगे बढ़ने होने वाले अभिसरण पर दोनों मंत्रालयों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांवों को "समृद्धि गांव" और एसएचजी सदस्यों को लखपति बनाने और प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए दोनों मंत्रालयों के लिए प्राकृतिक खेती पहल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संयुक्त सचिव, ग्रामीण आजीविका, सुश्री स्मृति शरण ने कहा कि प्रयोगशाला से खेत तक प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण महत्वपूर्ण है और सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (सीआरपी) प्रयोगशाला से खेत तक प्रौद्योगिकी को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सीआरपी प्राकृतिक खेती के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

संयुक्त सचिव, ग्रामीण आजीविका, सुश्री स्वाति शर्मा ने अपनी टिप्पणी में कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से मंत्रालयों द्वारा समन्वित प्रयास 2 करोड़ लखपति दीदियों को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जैसा कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से अपने संबोधन में निर्देशित किया था।

संयुक्त सचिव, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, सुश्री योगिता राणा ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे क्षमता निर्माण से सशक्त बनी कृषि सखी प्राकृतिक खेती को किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी।  

उन्होंने बताया कि कृषि सखियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित और प्रमाणित किया जाएगा और उनकी सेवाओं का उपयोग कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किया जाएगा।

उप निदेशक, डीएवाई-एनआरएलएम, श्री रमन वाधवा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अभिसरण प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों की क्षमता को मजबूत करने के लिए मंत्रालयों और संसाधन एजेंसियों के बीच सहयोग के बारे में बताया।

एसएचजी की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अपनी विभिन्न योजनाओं को एक साथ लाने का निर्णय लिया है। इस के लिए, एमएएनएजीई, एमोएएंडएफ डब्ल्यू द्वारा कृषि सखियों को पैरा-एक्सटेंशन वर्कर्स के रूप में प्रमाणित करने के लिए 30 अगस्त 2023 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

*****

एमजी/एआर/पीएस/एजे



(Release ID: 1979695) Visitor Counter : 190