सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में पीएमयूवाई आधार प्रमाणीकरण के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) शिविरों पर एकत्र हो रही हैं महिला लाभार्थी

प्रविष्टि तिथि: 20 NOV 2023 4:29PM by PIB Delhi

विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) कार्यक्रम के पश्चिम बंगाल में गति पकड़ने के साथ ही साथ, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों सहित जनजातीय वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संदेश प्रसारित करने वाली आईईसी वैनों का रुख करते देखा जा रहा है। इसके अलावा, गैस आपूर्ति करने वाले संगठनों के शिविरों पर बायोमेट्रिक या आधार प्रमाणीकरण के लिए महिला लाभार्थियों को एकत्र होते देखा गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) में पहले से नामांकन करवा चुकी महिलाओं को, इसके लिए अपना नाम दर्ज कराने के लिए कतारों में उत्सुकता से इंतजार करते देखा गया। इसके अलावा, आयोजन स्थल पर गैस सेवाओं के संबंध में व्यक्तिगत विवरण में बदलाव भी किए जाते हैं।

इसके अलावा, जहां वीबीएसवाई कार्यक्रम हो रहे हैं, वहां खाद्य फसलों की खेती में कीटों के प्रभावी प्रबंधन के लिए ड्रोन के माध्यम से कीटनाशकों का छिड़काव किए जाने को गांवों के दूर-दराज के कोने-कोने से व्यापक प्रशंसा मिली।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 नवंबर, 2023 को शुरू किए गए वीबीएसवाई कार्यक्रम का उद्देश्य वंचितों तक पहुंच कायम करना और उन तक सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।

यात्रा का फोकस लोगों तक पहुंच कायम करना, जागरूकता फैलाना और स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल, आदि जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। यात्रा के दौरान सुनिश्चित किए गए विवरणों के माध्यम से संभावित लाभार्थियों के नामांकन पर भी विचार किया जाता है।

******

एमजी/एआर/आरपी/आरके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 1978444) आगंतुक पटल : 206
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Punjabi