प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 1500 मीटर-टी11 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर रक्षिता राजू को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2023 9:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 1500 मीटर-टी11 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर रक्षिता राजू को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि राजू के असाधारण प्रदर्शन ने भारतीयों के दिलों को खुशी और प्रशंसा से भर दिया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर की एक पोस्ट में कहा :

एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 1500 मीटर-टी11 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए रक्षिता राजू को बधाई।

उनके असाधारण प्रदर्शन और अटूट समर्पण ने भारत के दिलों को खुशी और प्रशंसा से भर दिया है। वह और भी शानदार उपलब्धियों की ओर ऐसे ही बढ़ती रहें।

***

एमजी/एआर/एमपी/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1971177) आगंतुक पटल : 252
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , Kannada , Assamese , Malayalam , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu