प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय से बात की


सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2023 7:07PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय से बात की है। बातचीत में दोनों राजनेताओं ने पश्चिम एशिया की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। श्री मोदी ने आतंकवाद, हिंसा और लोगों की मौत के बारे में भी साझा चिंता व्यक्त की और सुरक्षा तथा मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। पश्चिम एशिया की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हम आतंकवाद, हिंसा और लोगों की मौत के संबंध में चिंताओं को साझा करते हैं। सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।”

********

एमजी/एमएस/एआर/आरपी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1970292) आगंतुक पटल : 326
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , Kannada , Odia , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu , Malayalam