उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने दशहरे की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2023 3:27PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने दशहरे की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा-

“पूरे भारत में बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाये जाने वाले त्योहार दशहरे के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, अनैतिकता पर नैतिकता की जीत का प्रतीक है। यह न्यायपरायणता में हमारे विश्वास को मजबूत करने एवं सत्य, करुणा एवं साहस जैसे गुणों को अपनाने और संजोने का भी एक अवसर है।

मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के लिए शांति, समृद्धि तथा सौहार्द लाए।”

***

एमजी/एमएस/एआर/एसके/एनजे/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1970163) आगंतुक पटल : 272
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada