पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा विभिन्न रामसर स्थलों के आसपास आर्द्रभूमि की सफाई

Posted On: 17 OCT 2023 3:27PM by PIB Delhi

02 से 31 अक्टूबर, 2023 तक चल रहे स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 के दौरान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राज्य/केंद्रशासित प्रदेश आर्द्रभूमि प्राधिकरणों के साथ मिलकर देश भर में विभिन्न अमृत धरोहर स्थलों यानी रामसर साइटों के आसपास आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) की सफाई का आयोजन किया। स्वस्थ और स्वच्छ आर्द्रभूमि को बनाए रखने की अहमियत और लाभों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आर्द्रभूमि प्राधिकरणों द्वारा स्वच्छता अभियान, खरपतवार हटाना, आर्द्रभूमि की रक्षा करने की शपथ लेना और आर्द्रभूमि मित्रों के पंजीकरण जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शुरू की गईं। यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के 'वेटलैंड्स बचाओ अभियान' के तहत आयोजित किया गया था।

विश्व वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर दो फरवरी, 2023 को वेटलैंड्स संरक्षण के लिए "संपूर्ण समाज" दृष्टिकोण के रूप में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव द्वारा वेटलैंड्स बचाओ अभियान शुरू किया गया था।

चित्र 1: वेम्बनाड-कोल, केरल

चित्र 2: पल्लीकरनई दलदल, तमिलनाडु

चित्र 3: यशवन्त सागर, मध्य प्रदेश

चित्र 4: नंदा झील, गोवा

चित्र 5: भोज आर्द्रभूमि, मध्य प्रदेश

चित्र 6: कुन्थनकुलम, तमिलनाडु

चित्र 7: शाख्य सागर, मध्य प्रदेश

चित्र 8: सुचिन्द्रम थियोर, तमिलनाडु

***

एमजी/एमएस/एएमआर/आरपी/एकेपी/एसके/डीके



(Release ID: 1968465) Visitor Counter : 242