सूचना और प्रसारण मंत्रालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में विशेष अभियान 3.0 अपने चरम पर
साफ-सफाई के लिए देश भर में 900 से अधिक स्थानों की पहचान की गई
कचरे के निपटान सहित स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 644 बाह्य अभियान चलाए जाएंगे
प्रविष्टि तिथि:
05 OCT 2023 5:50PM by PIB Delhi
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित मुख्य सचिवालय और उनके अधीनस्थ एवं संलग्न कार्यालयों में स्वच्छता पर विशेष अभियान 3.0 शुरू कर दिया है। 15 सितंबर, 2023 से प्रारंभिक चरण के दौरान डीएपीआरजी के दिशानिर्देशों के अनुसार विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत इस अभियान की समय अवधि में पूरे किये जाने वाले लक्ष्यों को अंतिम रूप दिया गया है। इस अभियान का मुख्य चरण 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ था और यह सफर 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेगा। विशेष अभियान 3.0 के दौरान, चिन्हित किये गए स्थलों को साफ-सुथरा बनाने तथा स्वच्छता के बारे में आम लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने और अपने कार्यालयों में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का पालन करने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा रहा है।
साफ-सफाई के लिए चुने गए स्थानों की कुछ तस्वीरें



सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने इस कार्य के संबंध में हुई प्रगति और इसके कार्यान्वयन तथा नियमित रूप से निगरानी करने के तंत्र की समीक्षा की। विशेष अभियान 2.0 के दौरान रिक्त स्थान के उपयोग सहित कार्यान्वयन को देखने और आगे के लिए मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से अभियान की समयावधि में अधिकारियों की एक टीम को क्षेत्र में तैनात करने का भी निर्णय लिया गया है।



3. अंतिम रूप दिए गए लक्ष्य और विभिन्न मानदण्डों के लिए हुई प्रगति हेतु की गई कार्रवाई इस प्रकार है:
|
क्रम संख्या
|
मानदण्ड
|
लक्ष्य
|
|
1.
|
चलाये जाने वाले बाह्य अभियानों की संख्या
|
644
|
|
2.
|
निपटान के लिए कचरे में पड़ी हुई वस्तुओं की पहचान की गई (किलोग्राम में)
|
89,926
|
|
3.
|
सांसदों से लंबित सदंर्भ निर्देशों की संख्या
|
92
|
|
4.
|
विचाराधीन संसदीय हस्तांतरण-पत्र
|
15
|
|
5.
|
लंबित प्रधानमंत्री कार्यालय मामले
|
04
|
|
6.
|
अनिर्णीत लोक शिकायतें
|
296
|
|
7.
|
विचाराधीन पीजी अपीलें
|
61
|
|
8.
|
समीक्षा की जाने वाली फाइलों की संख्या
|
49984
|
|
9.
|
बंद करने के लिए पहचानी गई ई-फाइलों की संख्या
|
1640
|
***
एमजी/एमएस/एआर/एनके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1964789)
आगंतुक पटल : 353