राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए

Posted On: 29 SEP 2023 1:56PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (29 सितंबर, 2023) राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2021-2022 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा स्थापित एनएसएस पुरस्कारों को हर वर्ष एनएसएस स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों, एनएसएस इकाइयों और विश्वविद्यालयों/ प्लस टू परिषदों को उनके स्वैच्छिक सेवा योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

पुरस्कार विजेताओं की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करेः

*****

 एमजी/एमएस/आरपी/एसएस



(Release ID: 1961961) Visitor Counter : 908