प्रविष्टि तिथि:
28 SEP 2023 10:09AM by PIB Delhi
माननीय उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ 29 सितंबर, 2023 को बिहार आयेंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में ये उनकी पहली यात्रा होगी।
उपराष्ट्रपति, डॉ (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ, नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे, जहां वह छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।
अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति गया का भी दौरा करेंगे।
***
MS /JK /RC