प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जयपुर के धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
25 SEP 2023 9:13PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जयपुर के धानक्या स्थित दीनदयाल उपाध्याय नेशनल मेमोरियल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत का पालन करते हुए देश के सबसे गरीब लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
पीएम मोदी ने एक्स पर की एक पोस्ट में कहा :
“जयपुर के धानक्या में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी जन्म-जयंती पर यहां उनके जीवन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को देखकर एक नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। हमारी सरकार उनके अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर देश के गरीब से गरीब का जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
***
एमजी/एमएस/एमपी/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1960731)
आगंतुक पटल : 363
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam