उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उप-राष्ट्रपति ने मिजोरम में पुल गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 23 AUG 2023 3:12PM by PIB Delhi

उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मिजोरम में पुल गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट (X) में उपराष्ट्रपति ने कहा; ''मिजोरम में पुल गिरने से लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारजनों के साथ हैं। मैं उन लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं जिनके लिए बचाव अभियान जारी है।

***

एमजी/एमएस/आरपी/एसकेजे/एनजे/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1951402) आगंतुक पटल : 267
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Kannada