रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और सीएपीएफ कर्मियों के लिए नौ मरणोपरांत सहित 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2023 7:07PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है। इनमें चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), पांच मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने सेना के लिए 30 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी स्वीकृति दी है जिनमें आर्मी डॉग मधु (मरणोपरांत) और वायु सेना के एक कर्मी को विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इन अभियानों में परेशन रक्षक, परेशन स्नो लेपर्ड, परेशन कैजुअल्टी इवैक्यूएशन, परेशन माउंट चोमो, परेशन पंगसौ पास, परेशन मेघदूत, परेशन आर्किड, परेशन कालीशम वैली, बचाव अभियान तथा परेशन इवैक्यूएशन शामिल है।

राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत वीरता पुरस्कारों की सूची: 

*****

एमजी/एमएस/एसकेजे/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1948712) आगंतुक पटल : 499
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , Manipuri , Tamil , Assamese , English , Urdu