गृह मंत्रालय

स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होम गार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक

Posted On: 14 AUG 2023 3:53PM by PIB Delhi

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर 53 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

इनमें से, वीरता के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक से 03 कर्मियों को और वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक से 01 कर्मी को उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक 08 कर्मियों को और सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 41 कर्मियों को उनकी सेवाओं के विशिष्ट और मेधावी रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर 48 कर्मियों/स्वयंसेवकों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है।

इनमें से, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक क्रमशः 05 कर्मियों/स्वयंसेवकों और 43 कर्मियों/स्वयंसेवकों को प्रदान किए गए हैं।

अग्निशमन सेवा पदक और होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक विजेताओं की सूची संलग्न है।

अग्निशमन सेवा पदकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें

होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें

***

एमजी/एमएस/आरपी/जेके/एचबी



(Release ID: 1948644) Visitor Counter : 328